- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दरवाजा तोड़कर पुलिस बीट मार्शलों ने...
दरवाजा तोड़कर पुलिस बीट मार्शलों ने बचाई जान, महिला लगा रही थी फांसी और पहुंची पुलिस

- कलमना में महिला लगा रही थी फांसी
- फंदे पर झुलने से पहले पहुंची पुलिस
- दरवाजा तोड़कर पुलिस बीट मार्शलों ने बचाई जान
डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना थाने के दो बीट मार्शल की बहादुरी की चर्चा दिन भर बनी रही। दोनों को किसी महिला के फांसी लगाने का लाइव वीडियो मिला। तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्होंने उस महिला की जान बचाई और यह सब उन्होंने मात्र 5 मिनट के अंदर किया। कलमना थाने के बीट मार्शल सिपाही पंकज यादव और सहयोगी युवराज कावले की लोगों ने जमकर तारीफ की। महिला द्वारा यह कदम आर्थिक परेशानी के चलते उठाने की बात कही जा रही है। महिला का पति कोई कामकाज नहीं कर रहा था। उन्हें डेढ़ साल का बेटा है। आर्थिक को लेकर काफी परेशान हो गई थी।
यह है मामला
कलमना क्षेत्र में रहने वाली दिव्या (बदला हुआ नाम) का उसके पति के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद होते रहता था। दिव्या के पति कामकाज नहीं कर रहे था। इसके चलते कुछ कर्जबाजारी भी हो गई थी। घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। दिव्या को डेढ़ साल का बेटा है। शनिवार की रात भी दिव्या का पति से विवाद हो गया। दरमियानी रात करीब 1.15 बजे दिव्या ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पति ने काफी प्रयास किया, लेकिन दिव्या ने दरवाजा नहीं खोला, तो शोर मचाते हुए रात करीब 1.30 बजे वह कलमना थाने पहुंचा। कलमना थाने के अधिकारी को उसने जानकारी दी।
गश्त पर थे बीट मार्शल, लोगों ने वीडियो भेज दी जानकारी
इधर, दिव्या फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी। आस-पड़ोस के लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। तभी किसी ने खिड़की से पूरे दृश्य का वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया। बीट मार्शल पंकज यादव और उनके सहयोगी युवराज कावले को थाने से सूचना इसकी मिली। सूचना मिलने के बाद दोनों बीट मार्शल को भी बस्ती के नागरिकों ने दिव्या द्वारा फांसी लगाने का वीडियो भेज िदया। दोनों बीट मार्शल परिसर में गश्त कर रहे थे। दोनों तत्काल पहुंचे और महिला को खिड़की से देखा। दरवाजा खोलने की बातें की, लेकिन वह दरवाजा खोलने तैयार नहीं थी। दोनों बीट मार्शल ने सूझ-बूझ से 5-6 बार जोर से धक्का दिया, तो कुंडी टूट गई। उन्होंने महिला को टेबल से नीचे उतारा और उसकी जान बच गई। महिला को थाने भिजवाया गया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों का समुपदेशन कर रही थी। कलमना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गश्त पर थे बीट मार्शल, लोगों ने वीडियो भेज दी जानकारी
इधर, दिव्या फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी। आस-पड़ोस के लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। तभी किसी ने खिड़की से पूरे दृश्य का वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया। बीट मार्शल पंकज यादव और उनके सहयोगी युवराज कावले को थाने से सूचना इसकी मिली। सूचना मिलने के बाद दोनों बीट मार्शल को भी बस्ती के नागरिकों ने दिव्या द्वारा फांसी लगाने का वीडियो भेज दिया। दोनों बीट मार्शल परिसर में गश्त कर रहे थे। दोनों तत्काल पहुंचे और महिला को खिड़की से देखा। दरवाजा खोलने की बातें की, लेकिन वह दरवाजा खोलने तैयार नहीं थी। दोनों बीट मार्शल ने सूझ-बूझ से 5-6 बार जोर से धक्का दिया, तो कुंडी टूट गई। उन्होंने महिला को टेबल से नीचे उतारा और उसकी जान बच गई। महिला को थाने भिजवाया गया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों का समुपदेशन कर रही थी। कलमना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   22 May 2023 5:42 PM IST