हादसा: मुंबई लाइन पर कटा युवक, रुकी ट्रेनें

मुंबई लाइन पर कटा युवक, रुकी ट्रेनें
  • आत्महत्या या हादसा सवालिया निशान
  • मुंबई लाइन पर कटा युवक

डिजिटल डेस्क, नागपुर. बुधवार की सुबह नागपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई लाइन पर एक युवक रेल गाड़ी से कट गया। जिसके बाद मालगाड़ी लाइन पर ठिठक गई थी। परिणामस्वरुप एक घंटे तक मुंबई लाइन प्रभावित रही। कुल चार ट्रेनों को विभिन्न जगहों पर रोका गया था। जीआरपी को घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को यहां से उठाकर मेयो भेजा गया। जहां शवविच्छेदन कर शव को रखा गया है। युवक के पास पहचान करने लायक कुछ नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार नागपुर स्टेशन मुंबई लाइन अजनी की ओर पुल के नीचे सुबह 9 बजे एक मालगाड़ी मुंबई की ओर जा रही थी। ऐसे में ड्राइवर ने देखा पुलिया के पास पटरी पर एक युवक कमर से कटी अवस्था में पड़ा है। उसने तुरंत इसकी जानकारी आरआरआई कैबिन में दी। जिसके बाद यह जानकारी जीआरपी को दी गई। पटरी पर इंटरलॉकिंग सिस्टम के पास लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा होने से मालगाड़ी को यहीं रोका गया। जिससे मुंबई लाइन से आनेवाली गाड़ियों को भी रोक दिया था। करीब एक घंटे के बाद शव को यहां से उठाया गया। जिसके बाद गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ। इसमें प्रभावित होनेवाली गाड़ियों में ट्रेन नंबर 12135 पुणे-नागपुर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस एक घंटा 9 मिनट, 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 45 मिनट, 12809 हावड़ा मेल 14 मिनट, 12129 पुणे-हावड़ा 59 मिनट 12105 विदर्भ एक्सप्रेस 1 घंटा ठिठकी रही।

ट्रैक पर घिसटता गया : जीआरपी के नीलेश बारड इस मामले की जांच कर रही हैं। शाम तक युवक की मौत हादसे में हुई या आत्महत्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका था। युवक ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 फीट घसीटता ट्रैक पर गया था। जिससे खून से पटरी भी सनी थी। युवक की उम्र 35 साल के करीब थी। उसकी उंचाई 5 फीट 7 इंच बताई गई। देखने में सांवला रंग, शरीर से मजबूत था। चेहरे पर हल्की मूंछ थी। शरीर पर काले रंग की टीशर्ट व काले रंग की जीन्स पहनी थी।

Created On :   19 Oct 2023 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story