मांगों को लेकर: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेता हिरासत में

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेता हिरासत में
युकां ने किया विधान भवन का घेराव, नाना पटोले, राऊत, शेलके सहित कई प्रदर्शनकारी रहे शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में विविध समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस ने विधान भवन का घेराव व प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी व प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत के नेतृत्व में घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री सुनील केदार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। मोर्चा आक्रामक रहा है। नेताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़कर नारे लगाए। मोर्चा आक्रामक होने से तनाव का माहौल रहा। नेताओं और कार्यकर्ता को खींचकर पुलिस ले गई।

इन मुद्दों पर हल्ला बोल : दोपहर में मोर्चा सभा में परिवर्तित हुई। अंजुमन कॉलेज के पास प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने मोर्चे को संबोधित िकया। सरकार पर हल्ला बोलते हुए युवा, व्यापारी और िकसानों को भ्रमित करने वाली सरकार बताया। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देर से िमल रही है। पेपर लीक होने के मामले हुए हैं। महाराष्ट्र में तीन लाख से भी ज्यादा शासकीय पद रिक्त हैं। शिक्षक भर्ती, वेदांता, फाक्सकान जैसी कंपनियों के पलायन का विषय भी रखा गया। बेमौसम बारिश से िकसानों की फसल चौपट हुई है। उन्हें आर्थिक मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उसके लिए पंचनामें तैयार करने में सरकार देरी कर रही है आदि मांगों लेकर यह मोर्चा सड़क पर उतरा था।

आक्रामक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की, कुछ को आईं मामूली चोटें : सरकार पूरी तरह से असफल हुई के गगनभेदी नारे लगाते हुए मोर्चा पहुंचा। पुलिस ने बेरिकैड्स खड़े कर लिबर्टी चौक में उन्हें रोक दिया। इस बीच नारेबाजी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले बैरिकेड्स पर चढ़ गए। उसके बाद कुणाल राउत और बंटी शेलके भी चढ़े। इससे मोर्चा आक्रामक हो गया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। मोर्चे को अनियंत्रित होते देखकर पुलिस ने पटोले, कुणाल राउत, बंटी शेलके, शिवानी वडेट्टीवार को खींचते हुए ले गई और वाहन में ठूंस दी। इससे कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। अफरा-तफरी और तनाव के बीच कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधानमंडल के कांग्रेस के गट नेता बालासाहब थोरात, पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री नितीन राऊत, पूर्व मंत्री सुनील केदार, सुरेश भोयर, संजय दुबे, कमलेश चौधरी, िदनेश यादव ने भी मार्गदर्शन किया। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के सचिव अजित सिंह, प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवास नालमवार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे।

Created On :   9 Dec 2023 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story