प्रति 10 लाख की आबादी पर नियुक्त हों 100 न्यायाधीश - गोविंदाचार्य

प्रति 10 लाख की आबादी पर नियुक्त हों 100 न्यायाधीश - गोविंदाचार्य
  • न्यायिक सुधार पर जोर देते हुए केन्द्र सरकार से मांग
  • प्रति 10 लाख की आबादी पर नियुक्त हों 100 न्यायाधीश
  • मांग को लेकर आंदोलन करने की भी तैयारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने न्यायिक सुधार पर जोर देते हुए केन्द्र सरकार से देश में पर्याप्त संख्या में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कानून बनाने की मांग की है। इसके लिए आंदोलन करने की भी तैयारी है। के एन गोविंदाचार्य की अध्यक्षता में हुई न्यायिक सुधार जनसभा में यह बात प्रमुखता से उठी कि प्रति 10 लाख की आबादी पर 100 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जानी चाहिए।

बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश शंभूलाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, सोसायटी फॉर फास्ट जस्टिस के संस्थापक भगवान रैयानी, वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव और रामबहादुर राय ने संगठन की इस मांग का पुरजोर समर्थन किया और न्यायपालिका में अन्य सुधारों की आवश्यकता को भी इंगित किया। प्रशांत भूषण ने न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का समर्थन करते हुए अन्य न्यायिक सुधारों के लिए भी आंदोलन करने का सुझाव दिया। भगवान रैयानी ने न्यायिक सुधारों की मांगों को न मानने पर गांधी के बलिदान दिवस 30 सितंबर 2024 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की।

Created On :   16 May 2023 8:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story