साहित्य अकादमी पुस्तक मेला: अर्जुन राम मेघवाल ने कहा - पुस्तकें सकारात्मक निर्णय लेने में सक्षम बनाती हैं

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा - पुस्तकें सकारात्मक निर्णय लेने में सक्षम बनाती हैं
  • पुस्तक मेला पुस्तकायन का शुभारंभ
  • अर्जुन राम मेघवाल का बयान
  • पुस्तकें सकारात्मक निर्णय लेने में सक्षम बनाती हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्राचीन काल से अब तक पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। हम कितनी भी तकनीकी प्रगति कर लें, लेकिन मुद्रित पुस्तकों का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि मुद्रित पुस्तकें हमारे संस्कार और चरित्र निर्माण में सहायक तो होती ही हैं, वह हमारे अंदर सकारात्मक निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती हैं। साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित पुस्तकायन पुस्तक मेले के द्वितीय संस्करण का शुक्रवार को उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने बाबासाहेब डॉ आंबेडकर के पुस्तक प्रेम के कई उदाहरण देते हुए बताया कि पुस्तकों के कारण ही वे देश के लिए एक ऐसा संविधान बना पाए जो स्वतंत्रता से पहले समानता की बात करता है। इस दौरान उन्होंने साहित्य अकादमी पुस्तकालय में बच्चों के लिए नवनिर्मित चिल्ड्रन कॉर्नर का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव उमा नंदूरी, निदेशक प्रियंका चंद्रा तथा अनीश पी राजन भी उपस्थित थे। साहित्य अकादेमी में पुस्तक मेला 9 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 40 से अधिक महत्वपूर्ण प्रकाशक शामिल हुए है। साथ ही विभिन्न भारतीय भाषाओं के 50 लेखक शामिल हो रहे हैं।

Created On :   1 Dec 2023 3:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story