छिंदवाड़ा केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता में अव्वल

छिंदवाड़ा केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता में अव्वल
  • युवा संसद प्रतियोगिता में अव्वल
  • छिंदवाड़ा केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युवा संसद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाले मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा (जबलपुर क्षेत्र, दक्षिणी जोन) स्थित केंद्रीय विद्यालय को केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार यहां आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे। संसद भवन परिसर में आयोजित इस समारोह में छिंदवाड़ा केंद्रीय विद्यालय को नेहरू रनिंग शील्ड और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार विद्यालयों को मंडल विजेता ट्राफियां भी प्रदान की जाएंगी। साथ ही 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 20 विद्यालयों को क्षेत्रीय विजेता ट्राफियां प्रदान की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्रालय कई वर्षों से केंद्रीय विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों में स्थित 150 केंद्रीय विद्यालयों में आयोजन किया गया था।

Created On :   31 Aug 2023 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story