Delhi News: उबर ने 20 लाख से ज्यादा ड्राइवरों के लिए पेश किए नए फीचर्स

उबर ने 20 लाख से ज्यादा ड्राइवरों के लिए पेश किए नए फीचर्स
‘फ्लेक्सिबल ड्राइव पास’ : 6 घंटे से लेकर 180 दिनों तक सब्सक्रिप्शन पास

Delhi News 'उबर प्रगति' के तीसरे संस्करण में, उबर ने ड्राइवरों के लिए कई नई सुविधाएं पेश की है। इनका मकसद उबर प्लेटफॉर्म पर कमाई को आसान, सुरक्षित और अधिक फायदेमंद बनाना है। इसके तहत उबर देश में अपने 20 लाख से अधिक ड्राइवर पार्टनर्स के लिए ‘फ्लेक्सिबल ड्राइव पास’ नाम की एक नई और बेहद लचीली सब्सक्रिप्शन सुविधा पेश की है। यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा पास है जिसके तहत ड्राइवर अपनी सुविधा के अनुसार 6 घंटे से सलेकर 180 दिनो तक सब्सक्रिप्शन पास चुन सकते हैं। ये पास पार्ट-टाइम और फुल-टाइम, दोनों तरह के ड्राइवरों के लिए उपयोगी हैं।

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया में सप्लाई ऑपरेशंस के डायरेक्टर आदित्य कपूर ने कहा, "हमारा लक्ष्य भारत में लचीले कमाई के अवसरों के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बने रहना है। इसका मतलब है कि ड्राइवरों को अपनी शर्तों पर काम करने की आज़ादी देना, उन्हें बेहतरीन सुरक्षा का भरोसा दिलाना और कमाई के और भी तरीके उपलब्ध कराना। हम यह तय करना चाहते हैं कि एक प्लेटफॉर्म से ड्राइवरों को क्या उम्मीद रखनी चाहिए, इसके लिए हम एक मानक (बेंचमार्क) स्थापित करते रहें’।

राइड क्षेत्र में पहली बार ‘क्विकस्टार्ट’ : राइड क्षेत्र में पहली बार क्विकस्टार्ट की घोषणा की गई है। इसका मतलब है कि ड्राइवर अब व्हाट्सएप के जरिए आसानी से उबर से जुड़ सकते हैं। यह वही चैट बोट ऐप है, जिसका वे रोज इस्तेमाल करते हैं, इसिलए ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। इसके अलावा ‘पहले कमाएं, बाद मंे भुगतान करें’ सुविधा के साथ उबर पात्र ड्राइवरों को बैलेंस खत्म होने पर भी एक अतिरिक्त क्रेडिट सीमा के भीतर कैश ट्रिप्स लेने देता है। यह व्यवस्था दूसरे प्लेटफॉर्म के ‘पहले भुगतान करें’ मॉडल से अलग है। ड्राइवर लिखने के बजाय बोलकर बात करना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए अब उबर ड्राइवर इन-ऐप चैट में वॉइस नोट्स के जरिए राइडर्स से बात कर सकते हैं। ये सभी सुविधाएं नए और सरल ड्राइवर ऐप में मिलती हैं।



Created On :  

Tags

Next Story