बफर स्टॉक तैयार: दिल्ली वालों को मिलेगा 35 रूपये किलो प्याज, बढ़ी कीमत को थामने में जुटी सरकार

New Delhi News. केन्द्र सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों को थामने में जुट गई है। इसके तहत केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जाेशी दिल्ली में गुरूवार से 35 रूपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज बेचने की शुरूआत करेंगे। केन्द्र सरकार ने यह पहल ऐसे वक्त की है, जब देश के कई शहरों में प्याज की खुदरा कीमतें 60 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़े -जयराम का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना, बोले - मोदानी को लाभ पहुंचाने वाले एपीटीईएल के फैसलों पर भी उठाए सवाल
केन्द्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए प्याज का 1.21 लाख टन ‘बफर स्टॉक’ तैयार किया है। इसी स्टॉक से दिल्ली सहित अन्य शहरों में प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को 35 रूपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के मकसद से सरकार ने नाशिक से ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली भेजने की व्यवस्था की है। ‘कांदा एक्सप्रेस’ 500 टन से अधिक प्याज लेकर दिल्ली पहुंची है। दिल्ली में यह प्याज सरकारी एजेंसियों भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ), नाफेड और केन्द्रीय भंडार के जरिए बेचा जाएगा। दिल्ली में कल से केन्द्रीय भंडार के 110 स्टोरों पर प्याज उपलब्ध होगा। एनसीसीएफ 15 मोबाइल वैन के जरिए प्याज बेचेगा। जल्द ही इन माेबाइल वैन की संख्या लगभग 50 तक पहुंचेगी।
Created On :   26 Aug 2026 7:57 PM IST












