New Delhi News: मुख्य न्यायाधीश ने नेपाल के हालात पर जताई चिंता, कहा- हमें अपने संविधान पर गर्व

मुख्य न्यायाधीश ने नेपाल के हालात पर जताई चिंता, कहा- हमें अपने संविधान पर गर्व
  • सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का बयान
  • कहा- हमें अपने संविधान पर गर्व
  • मुख्य न्यायाधीश ने नेपाल के हालात पर जताई चिंता

New Delhi News. भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मची उथल-पुथल पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय संविधान पर गर्व जताया।

बुधवार को पांच न्यायाधीशों की पीठ राष्ट्रपति और राज्यपालों के अधिकार क्षेत्र से संबंधित एक मामले पर सुनवाई कर रही थी। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमें अपने संविधान पर गर्व है, देखिए हमारे पड़ोसी देशों में क्या हो रहा है। नेपाल के मौजूदा हालात क्या हैं, ये सभी देख रहे हैं। वहीं, न्यायाधीश विक्रम नाथ ने भी बांग्लादेश के हालात की भी याद दिलाई।

गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश ने हाल ही में नेपाल की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मानसिंह राउत से मुलाकात की थी। गवई ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में दर्शन पूजन भी किया था।

Created On :   10 Sept 2025 9:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story