आदित्य की सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में बन सकते हैं नए सियासी समीकरण

आदित्य की सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में बन सकते हैं नए सियासी समीकरण
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, पंजाब उपचुनाव में आप की जीत के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर भी चर्चा हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात से ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि महाराष्ट्र चुनाव दोनों साथ मिलकर लड़ सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में बताया गया कि इस दौरान कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, पंजाब उपचुनाव में आप की जीत के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही आनेवाले आम चुनाव में मिलकर कैसे मोदी को रोका जाए इस पर भी विचार विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दोनों के बीच हुई इस खास मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमे केजरीवाल ने लिखा कि आज अपने आवास पर आदित्य ठाकरे जी के आतिथ्य का अवसर मिला। देश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उनसे विस्तार से बातचीत हुई। मालूम हो कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फरवरी में मुंबई में उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए गए थे।

Created On :   15 May 2023 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story