15 सितंबर तक किए जा सकेंगे पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन

15 सितंबर तक किए जा सकेंगे पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन
  • पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन
  • 15 सितंबर तक किए जा सकेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन इस महीने की 15 तारीख तक जमा किए जा सकते है। पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन इस वर्ष 1 मई को शुरू हुए थे। पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस,2024 के अवसर पर की जाएगी।

भारत के सभा नागरिक जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों को लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत सरकारी क र्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है। ये पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान तथा इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए दिए जाते हैं।

Created On :   6 Sep 2023 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story