इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत सेवा आउटसोर्सिंग से संबंधित पायलट परियोजना की शुरुआत

  • देश को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विश्व का सबसे महत्वपूर्ण सहायता केंद्र बनाने में मदद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत सेवा आउटसोर्सिंग से संबंधित पायलट परियोजना की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत सेवा आउटसोर्सिंग से संबंधित पायलट परियोजना की बुधवार को शुरुआत की है। इस परियोजना को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों ने मिलकर तैयार किया है।

सरकार के मुताबिक यह परियोजनादेश को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विश्व का सबसे महत्वपूर्ण सहायता केंद्र बनाने में मददकरेगी। सरकार ने अगले 5 वर्षों में भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत सेवा आउटसोर्सिंग उद्योग से 20 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व मिलने की संभावना जताई है। इससे लाखों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Created On :   31 May 2023 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story