प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से जुड़ी आर्धा दर्जन परियोजनाओं की आधारशिला रखी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें राज्य के हिंगोली में इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (एलआईजीओ-इंडिया), मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल का प्लेटिनम जुबली ब्लॉक शामिल है। राष्ट्र को समर्पित परियोजनाओं में फीशन मोलिब्डेनम-99 उत्पादन सुविधा (मुंबई), नेशनल हैड्रॉन बीम थेरेपी सुविधा (नवी मुंबई), रेडियोलॉजिकल रिसर्च यूनिट (नवी मुंबई) और वूमेन एंड चिल्ड्रन कैंसर हॉस्पीटल बिल्डिंग (नवी मुंबई) शामिल हैं।
हिंगोली में विकसित होने वाला एलआईजीओ-इंडिया दुनिया में गिने-चुने लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव वेधशालाओं में से एक होगी। यह अमेरिका में संचालित ऐसी दो वेधशालाओं हैनफोर्ड वाशिगंटन और लिविंगस्टन लूसियाना के साथ तालमेल बिठाकर काम करेगा। इसके अलावा टाटा मेमोरियल सेंटर, नवी मुंबई की नेशनल हैड्रॉन बीम थेरेपी सुविधा एक अत्याधुनिक सुविधा है जो आसपास की सामान्य संरचनाओं को न्यूनतम डोज़ के साथ ट्यूमर को विकिरण की अत्यधिक सटीक डिलीवरी करने के लिए काम करेगी। फिशन मोलिब्डेनम-99 उत्पादन सुविधा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के ट्रॉम्बे परिसर में स्थित है। मोलिब्डेनम-99 टेक्नेटियम-99 एम का मूल है, जिसका उपयोग कैंसर, हृदय रोग आदि की प्रारंभिक पहचान के लिए 85 प्रतिशत से अधिक इमेजिंग प्रक्रियाओं में किया जाएगा।
Created On :   12 May 2023 8:40 PM IST