राष्ट्रपति मुर्मू ने रेड क्रॉस के अंबाटी नटराज को किया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रेड क्रॉस के अंबाटी नटराज को किया सम्मानित
  • 100 से अधिक वर्षों से लोगों की सेवा कर रही है रेड क्रॉस
  • अंबाटी नटराज को किया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि परोपकार को भारतीय परंपरा में सबसे महत्वपूर्ण मानवीय मूल्य माना गया है। उन्होंने खुशी जताई कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी 100 से अधिक वर्षों से लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने यह बात सोमवार को राष्ट्रपति भवन में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की वार्षिक बैठक के औपचारिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए कही।

राष्ट्रपति ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी देश भर में 100 से अधिक रक्तदान केन्द्रों और मोबाइल अभियानों के माध्यम से भारत में रक्त की कुल आवश्यकता का 10 प्रतिशत पूरा करती है। इस अवसर पर उन्होंने रेड क्रॉस के लॉयन डॉ अंबाटी नटराज और डॉ गोपराजू समरन को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। साथ ही ओडिशा, जम्मू कश्मीर और हरियाणा की तीन शाखाओं को भी पुरस्कृत किया। महबूबनगर के डॉ नटराज को पिछले तीन दशकों से उनके द्वारा की जा रही सामुदायिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सहित 9 राज्यों के राज्यपाल और रेड क्रॉस के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Created On :   17 July 2023 3:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story