2022-23 के लिए रिकॉर्ड 3,305 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन अनुमानित

2022-23 के लिए रिकॉर्ड 3,305 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन अनुमानित
  • किसानों के परिश्रम और वैज्ञानिकों के योगदान से यह संभव हो रहा - तोमर
  • 2022-23 के लिए रिकॉर्ड 3,305 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन अनुमानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने मुख्य फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। चालू कृषि वर्ष में रिकॉर्ड 3305.34 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि किसानों के अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों के योगदान एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों व राज्यों के सहयोग से देश में कृषि उत्पादन लगातार बढ़ रहा है।

खाद्यान्न के कुल अनुमानित उत्पादन (3305.34 लाख टन) में चावल 1355.42 लाख टन, गेहूं 1127.43 लाख टन, बाजरा 111.66 लाख टन, मोटे अनाज 547.48 लाख टन और मक्का 359.13 लाखस टन होने का अनुमान है। चालू कृषि वर्ष में तिलहन का उत्पादन 409.96 लाख टन होने का अनुमान है तो कपास 343.47 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 किग्रा) अनुमानित है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2022-23 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 1355.42 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना मंे 60.71 लाख टन अधिक है। इसी प्रकार गेहंू का उत्पादन पिछले वर्ष के उत्पादन के मुकाबले 50 लाख टन अधिक है। विभिन्न फसलों के उत्पादन का मूल्यांकन राज्यों से प्राप्त फीडबैक पर अाधारित है और अन्य स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित किया गया है।

Created On :   31 May 2023 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story