महाराष्ट्र के दो बंदरगाहों को सागर श्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार

महाराष्ट्र के दो बंदरगाहों को सागर श्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पत्तन परिचालन संबंधी मापदंडों में असाधारण उपलब्धियों के लिए महाराष्ट्र के मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट को सागर श्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग की ओर से बुधवार को यहां आयोजित एक समारोह में देश के प्रमुख 12 बंदरगाहों को वर्ष 2022-23 के दौरान उनके परिचालन और वित्तीय मापदंडों पर सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सागर श्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के हाथों दिए गए। इस मौके पर राज्य मंत्री श्रीपद नाइक सहित विभाग के सचिव सुधांश पंत, मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव जलोटा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण ने वर्ष 2022-23 के दौरान पूर्ण कार्य प्रदर्शन में दूसरा स्थान हासिल किया। प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव जलोटा ने पुरस्कार स्वीकार किया। जबकि जवाहरलाल नेहरू पोर्ट को टर्न अराउंड टाइम में प्रमुख मील का पत्थर स्थापित करने के लिए पुरस्कार मिला है। अपने कार्य प्रदर्शन में जेएनपीटी छठ्ठे स्थान पर रहा। जेएनपीटी के अध्यक्ष संजय सेठी और उपाध्यक्ष उन्मेष वाघ की ओर से मुख्य प्रबंधक नितीन बोरवणकर ने पुरस्कार स्वीकार किया।

Created On :   10 May 2023 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story