भारत की अध्यक्षता में एससीओ ने अपनाई स्मार्ट कृषि कार्ययोजना

भारत की अध्यक्षता में एससीओ ने अपनाई स्मार्ट कृषि कार्ययोजना
स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने के लिए भारत ने अनेक कदम उठाए हैं, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की 8वीं बैठक हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की 8वीं बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस बैठक में भारत सहित रूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, चीन एवं पाकिस्तान ने भाग लिया। बैठक में भारत की अध्यक्षता में एससीओ के सदस्य देशों ने स्मार्ट कृषि परियोजना को अंगीकृत किया। तोमर ने स्मार्ट कृषि कार्ययोजना और कृषि में नवाचार की पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर देश में टेक्नोलॉजी के माध्यम से कृषि के समग्र विकास पर है और इसी दिशा में स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने के लिए भारत ने अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमाना स्थितियों में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की सामान्य कार्यपद्धति बनाए रखने के लिए खाद्य व पोषण सुरक्षा हेतु विभिन्न देशों के बीच घनिष्ठ संपर्क व सहयोग की आवश्यकता है। तोमर ने कहा कि भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली व किसानों के लिए मूल्य समर्थन प्रणाली विश्व में अद्वितीय है। यह हमारे नीति निर्माताओं की दूरदर्शिता, कृषि वैज्ञानिकों की कुशलता एवं किसानों के अथक परिश्रम का ही सद्परिणाम है कि आज भारत खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर है।

Created On :   12 May 2023 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story