महाराष्ट्र के तीन पुलिसकर्मी वीरता पुरस्कार से सम्मानित

महाराष्ट्र के तीन पुलिसकर्मी वीरता पुरस्कार से सम्मानित
विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इनमें महाराष्ट्र से तीन पुलिस कर्मियों को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाने वालों में आईपीएस अधिकारी सोमय मुंडे, पुलिस नाईक टीकाराम काटेंगे और पुलिस कॉन्स्टेबल रवींद्र नेताम के अलावा वायु सेना में ग्रुप कैप्टन योगेश्वर कांडलकार शामिल हैं। समारोह में 29 शौर्य चक्र और 8 कीर्ति चक्र प्रदान किए गए। इनमें पांच मरणोपरांत पुरस्कार शामिल है।

Created On :   9 May 2023 9:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story