निशाना: केन्द्रीय मंत्री ने राहुल की न्याय यात्रा पर साधा निशाना, कहा- भारत तोड़ो यात्रा

केन्द्रीय मंत्री ने राहुल की न्याय यात्रा पर साधा निशाना, कहा- भारत तोड़ो यात्रा
  • यह भारत जोड़ो नहीं
  • एनडीए ने यूपीए की तुलना में कर्नाटक को 247 प्रतिशत अधिक दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके ‘भारत जोड़ो’ का असल एजेंडा ‘भारत तोड़ाे’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय यात्रा की मदद से भारतीयों को भारत के खिलाफ एकजुट कर रही है। केन्द्रीय मंत्री जोशी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस भारतीयों को भारत के खिलाफ एकजुट कर रही है।

एनडीए ने यूपीए की तुलना में कर्नाटक को 247 प्रतिशत अधिक दिया

कांग्रेस इसे भारत जोड़ाे कहती है, लेकिन एजेंडा असल में भारत तोड़ो है। एनडीए ने यूपीए की तुलना में कर्नाटक को 247 प्रतिशत अधिक दिया है और केवल विकास पर ध्यान केन्द्रित किया है। हमारी राजनीति विकास के लिए है। उनकी तो सिर्फ राजनीति है, विकास भूल जाओ”।

दरअसल चुनाव के ऐन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई के बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। यह यात्रा इस समय ओडिशा में है। राहुल की इस न्याय यात्रा पर भाजपा के नेता लगातार हमलावर हैं।

इंडिया गठबंधन अब 'ब्रेन डेड' गठबंधन

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा था कि इंडिया गठबंधन अब 'ब्रेन डेड' गठबंधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और NDA को आगामी लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बना इंडिया गठबंधन अब बिखरता जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि हमने पहले ही बोला था कि यह एक अस्वाभाविक गठबंधन है और जो अस्वाभाविक होता है, जल्दी ही उसकी मृत्यु हो जाती है, इसलिए यह गठबंधन अब 'ब्रेन डेड' हो गया है। कांग्रेस का स्वभाव है झगड़ा करने का, टूटने का, इसलिए यह इंडी का झगड़ा अपने अंतिम मुकाम तक आ रहा है।




Created On :   7 Feb 2024 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story