मानसून सत्र: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे पुनः आरंभ के लिए स्थगित
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 (2025 का संख्या 1) को तत्काल लागू करने के कारणों को दर्शाते हुए एक व्याख्यात्मक वक्तव्य (हिंदी और अंग्रेजी संस्करण) सभा पटल पर रखा।
लोकसभा में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। यह विधेयक मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 में और संशोधन करेगा।
विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले एक बार फिर विपक्ष के भारी शोर-शराबे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Created On :   7 Aug 2025 1:48 PM IST
Next Story












