मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड डीन के खाते से पार हो गए 10 लाख, साइबर टीम की मदद से जांच में जुटी पुलिस।

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
साइबर क्राइम मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड डीन के खाते से पार हो गए 10 लाख, साइबर टीम की मदद से जांच में जुटी पुलिस।

डिजिटल डेस्क, रीवा। श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के रिटायर्ड डीन डॉ.पीसी द्विवेदी साइबर क्राइम के शिकार हो गए। उनके खाते से दस लाख रूपये निकले गए हैं। इसकी जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से मिलते ही उन्होंने बैंक प्रबंधन और पुलिस को अवगत कराया। अमहिया थाना में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस साइबर टीम की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डॉक्टर कॉलोनी में रहने वाले डॉ.पीसी द्विवेदी के साथ यह साइबर फ्राड गुरुवार को हुआ है। अपने चिकित्सकीय कार्यो में व्यस्त होने की वजह से वे पहले तो ध्यान नहीं दे पाए, लेकिन जैसे ही मोबाइल पर आए मैसेज को देखा तो उनके पैरों तले से जमींन निकल गई। उनके खाते से 9 लाख 34 हजार 364 रुपये निकले गए। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल ही अपने बेटे डॉ.दीपक द्विवेदी को दी। बताया गया है कि वे पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक है। इतनी बड़ी रकम निकलते ही वे सीधे बैंक पहुंचे। जहां पता चला कि वे साइबर क्राइम के शिकार हुए है। जिस पर तुरंत ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस भी तत्काल ही जांच में जुट गई।

इस तरह हुए शिकार-

डॉ.द्विवेदी ने बताया कि डाक से क्रेडिट कार्ड आया था। जिसका पिन जनरेट करने के लिए लॉगिंन किया। इसी बीच एक लिंक आया। लिंक आने पर वे आवश्यक जानकारियां भर रहे थे। वे नहीं समझ पाए कि साइबर क्राइम से जुड़ा व्यक्ति अपना काम कर रहा है। इनके द्वारा सारी जानकारियां देते ही खाते से रकम निकल गई।

ओटीपी का कोई चक्कर नहीं-

आमतौर पर कहा जाता है, कि साइबर क्राइम करने वाले अपना शिकार ओटीपी भेजकर करते हैं। डॉ.द्विवेदी बताते हैं, कि कोई ओटीपी नहीं आई। उन्होंने यह भी बताया, कि वे इंटरनेट बैंकिंग का भी उपयोग नहीं करते थे। लेकिन जिस समय उनके साथ यह घटना हुई, उस दौरान इंटरनेट बैंकिंग सेवा भी शुरू की गई।

केरल के खाते में गई रकम-

डॉ.द्विवेदी के खाते से जो रकम ट्रांसफर हुई है, वह ऐसे बैंक खाते में गई है, जिसकी ब्रांच सिर्फ केरल में हैं। पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन भी अपने स्तर पर आवश्यक जांच में जुटा है। उधर पुलिस ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है।  

फोन हैक कर करते हैं रकम पार-

जानकार बताते हैं, कि साइबर क्राइम करने वाले तरह-तरह की तकनीक अपनाते हैं। इनके द्वारा फोन हैक कर भी रकम पार की जाती है। डॉ.द्विवेदी के खाते से रकम पार करने के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ है। बताते हैं कि इनके खाते से 24 बार में यह बड़ी रकम निकाली गई है।
 

Created On :   23 April 2022 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story