मुंबई में नौ वर्षों में 10 हजार लोगों ने लगाया मौत को गले, खुदकुशी करने में पुरुष आगे  

10 thousand people committed suicide in Mumbai during nine years
मुंबई में नौ वर्षों में 10 हजार लोगों ने लगाया मौत को गले, खुदकुशी करने में पुरुष आगे  
मुंबई में नौ वर्षों में 10 हजार लोगों ने लगाया मौत को गले, खुदकुशी करने में पुरुष आगे  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुष्यंत मिश्र। महानगर में नौ सालों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी से इसका खुलासा हुआ है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि आत्महत्या करने वालों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या ज्यादा है। आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने मुंबई पुलिस से आत्महत्या से जुड़ी जानकारी मांगी थी।

उन्हें पुलिस विभाग की ओर से साल 2008 से 2016 तक आत्महत्या करने वालों के आंकड़े उपलब्ध कराए गए। जिसके मुताबिक इन सालों में कुल 10657 लोगों ने आत्महत्या की है। आत्महत्या करने वालों में 6507 पुरूष और 4150 महिलाएं हैं। शकील ने महानगर में आत्महत्या करने वाले नाबालिगों से जुड़ी जानकारी भी मांगी थी लेकिन एसीपी जनार्दन थोरात ने जानकारी दी कि आत्महत्या करने वालों से जुड़ी जानकारी उम्र के हिसाब से नहीं रखी जाती। साथ ही पुलिस के साल 2017 के आंकडे फिलहाल संकलित न होने की भी बात कही।

शकील शेख के मुताबिक लोग आर्थिक परेशानी और दूसरी वजहों से आत्महत्या कर लेते हैं लेकिन उनके जाने के बाद उनके परिवार की हालत और भी खराब हो जाती है। जो लोग ज्यादा तनाव में हैं ऐसे लोगों के लिए सरकार द्वारा मुफ्त काउंसलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
 

साल     आत्महत्याएं      पुरुष     महिलाएं
2008    1111                667      444
2009    1051               621      430
2010    1192               701      491
2011    1162               640      522
2012    1296              762      534
2013    1322              831      491
2014    1196              747      449
2015    1122              729      393
2016    1205              809      396

Created On :   1 Aug 2018 3:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story