महाराष्ट्र में 10 से 12 लोगों को मिलना चाहिए था पद्म पुरस्कार - राऊत

10 to 12 people should have got Padma awards in the state - Raut
महाराष्ट्र में 10 से 12 लोगों को मिलना चाहिए था पद्म पुरस्कार - राऊत
महाराष्ट्र में 10 से 12 लोगों को मिलना चाहिए था पद्म पुरस्कार - राऊत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में 10 से 12 लोगों को पद्म पुरस्कार मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रदेश महाराष्ट्र में पद्म पुरस्कार के लिए केवल छह लोगों को चुना गया है। यह मुझे आश्चर्य लगा। पत्रकारों से बातचीत में राऊत ने पूछा कि पद्म पुरस्कारों के चयन के लिए मनमानी हो रही है क्या? कई बार यह सवाल पहले उठ चुके हैं, सर्वोच्च पुरस्कार के लिए ऐसा नहीं चाहिए। राऊत ने कहा कि मुझे पता नहीं है कि कौन से तंत्र से केंद्र सरकार के पास नाम गए थे। राज्य सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए कई नामों की सिफारिश की थी। राज्य सरकार की ओर से अनुसंधानकर्ता, मराठी उद्योगपति, शिक्षा जगत के लोगों को नाम भेजा जाता है। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए नामों पर विचार हुआ है। राऊत ने कहा कि 12 करोड़ आबादी है। महाराष्ट्र में लोग विज्ञान, कला समेत सभी क्षेत्रों में योगदान देते हैं। कोरोना के जिस पुणे में बने टीके के कारण  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार सिर ऊंची करके चल रहे हैं। उस प्रदेश को केवल छह पद्म पुरस्कार मिले हैं। 

Created On :   27 Jan 2021 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story