पोर्न दिखाकर 10 वर्षीय मासूम से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

10-year-old minor girl raped after showing porn, accused arrested
पोर्न दिखाकर 10 वर्षीय मासूम से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
पोर्न दिखाकर 10 वर्षीय मासूम से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उपराजधानी में शर्मसार करने वाले वाली फिर एक घटना घटी। मासूम को पोर्न दिखाकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सींखचों में डाल दिया है।  नंदनवन थानांतर्गत पड़ोसी ने  मोबाइल पर पोर्न दिखाकर मासूम का यौन शोषण  किया। 

पीड़िता का पड़ोसी है आरोपी
पीड़ित 10 वर्षीय मासूम बालिका 5वीं कक्षा में अध्ययनरत है। उसके माता-पिता मजदूर हैं। बालिका समीप ही रहने वाले नाना-नानी के घर में रहती है। नाना-नानी के पड़ोस में हम उम्र सहेली होने से पीड़िता उसके घर खेलने के लिए जाती थी। दीपावली के दौरान पीड़ित बालिका जब सहेली के घर गई तो वह घर पर नहीं थी। मौका पाकर लड़की का पिता मनोज जनार्धन भिसे (45) पीड़िता को मोबाइल में गेम दिखाने के बहाने छत पर ले गया और वहां उसे मोबाइल पर पोर्न  दिखाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सहमी बालिका ने किसी को कुछ नहीं बताया। इससे मनोज का हौसला बढ़ गया। रामनवमी के दूसरे दिन जब घर में कोई नहीं था, तब मनोज ने मौका पाकर फिर बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना के बाद भी मनोज ने बालिका को मोबाइल पर पोर्न  दिखाई। बालिका समझ गई कि, मनोज उसके साथ क्या करने वाला है और मौका पाकर मनोज के चंगुल से भाग निकली। घर जाकर उसने नानी को पूरी बात बताई और नानी ने पीड़ित मासूम को यब बात बताने के बाद माता-पिता बालिका के साथ थाने पहुंचे। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर  मनोज के खिलाफ विविध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनोज भी मजदूर ही है। वह पीओपी का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे 20 तारीख तक पीसीआर में लिया गया है।  

पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास 
पुलिस ने पूछताछ में जब मनोज से मोबाइल की मांग की, तो शातिर दिमाग मनोज ने पुलिस को साधा मोबाइल दिखाया। पुलिस ने बालिका को विश्वास में लेकर महिला अधिकारी की मदद से पूछताछ में बालिका को मोबाइल दिखाया, तो बालिका ने बताया कि, मनोज जिस मोबाइल में उसे गंदी फिल्म दिखाता था, वह मोबाइल दूसरा है। पुलिस ने दूसरा मोबाइल जल्द ही जब्त करने का दावा किया है। 

Created On :   17 April 2018 2:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story