इस साल महाराष्ट्र के 11 हजार लोग कर सकेंगे हज यात्रा, केंद्र ने बढ़ाया कोटा

11 thousand people of Maharashtra can make Haj journey this year
इस साल महाराष्ट्र के 11 हजार लोग कर सकेंगे हज यात्रा, केंद्र ने बढ़ाया कोटा
इस साल महाराष्ट्र के 11 हजार लोग कर सकेंगे हज यात्रा, केंद्र ने बढ़ाया कोटा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल 11 हजार से ज्यादा हाजियों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। गुरुवार को हज हाऊस में प्रदेश के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दिलीप कांबले ने यह जानकारी दी। कांबले की मौजूदगी में महाराष्ट्र राज्य हज समिति ने हज यात्रा-2018 के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम से यात्रियों का चयन किया।

9 हजार यात्रियों का चयन

राज्यमंत्री कांबले ने बताया कि इस साल की हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले  41,824 लोगों में कंप्यूटरीकृत लॉटरी से करीब 9 हजार यात्रियों का चयन किया गया है। इसमें से 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,939 सीटें और महिलाओं के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई है। कांबले ने कहा कि पिछले साल राज्य से 9 हजार 244 यात्रियों को हज करने का मौका मिला था। लेकिन इस साल केंद्र ने राज्य सरकार के कोटे में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे बीते साल की तुलना में इस वर्ष 11 हजार 527 लोगों को हज यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।

समिति के बजट में होगी बढ़ोतरी

कांबले ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य हज समिति के माध्यम से लोगों को हज यात्रा पर भेजने के लिए समिति के बजट में बढ़ोतरी करेगी। उन्होंने लगातार लगातार तीन साल आवेदन करने वालों को चौथे साल हज यात्रा पर जाने का मौका देने वाली योजना को फिर से शुरू करने पर विचार नई हज नीति में 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग आवेदक को रिजर्व कैटेगरी में तो रख लिया गया हैकिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र के पास प्रस्ताव भेजा गया है। नई हज नीति में लगातार चार और पांच वर्ष से हज यात्रा के लिए आवेदन करने वालों का आरक्षण 2018 से रद्द कर दिया गया है। इसके कारण अब उन्हें ड्रा का सामना करना पड़ेगा। 2017 तक लगातार चार और पांच वर्ष से आवेदन करने वालों का सीधे चयन किया जाता रहा है।

Created On :   11 Jan 2018 2:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story