- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बप्पा को चढ़ावे में मिली 1 लाख 10...
बप्पा को चढ़ावे में मिली 1 लाख 10 हजार की पुरानी करंसी
डिजिटल डेस्क,मुंबई। कुछ महीनों बाद नोटबंदी हुए 1 साल होने वाला है, लेकिन अभी भी पुरानी करंसी मिलने के मामले सामने आ रहे है। इस बार लालबाग के राजा के दरबार में भक्तों ने बंद हो चुकी पुरानी करंसी चढ़ावे में चढ़ाई है। चढ़ावे की गिनती के दौरान एक लाख 10 हजार रुपए के पुराने नोट मिले हैं। इन नोटों का क्या किया जाए इसे लेकर लालबाग का राजा मंडल पशोपेश में है।
गौरतलब है कि गणेशोत्सव खत्म होने के बाद से ही बप्पा के चरणों में अर्पित दान की गिनती की जा रही है। अब तक 5 करोड़ 80 लाख रुपए नकद की गिनती हो चुकी थी। इसके अलावा चढ़ावे में 5 किलो सोना और 70 किलो चांदी भी मिली है। मंडल के उपाध्यक्ष सागर गुप्ता ने बताया कि गिनती पूरी होने के बाद शनिवार को गहनों की नीलामी की जाएगी। इस बार पिछली बार के मुकाबले बप्पा के दरबार में कम नकद चढ़ाया गया है। पिछले साल 8 करोड़ रुपए से ज्यादा का नकद भक्तों ने बाप्पा के दरबार में अर्पित किया गया था।
Created On :   9 Sept 2017 7:00 AM GMT