समृद्धि एक्सप्रेस-वे लिए 13 कंपनियों का चयन

13 companies are selected for samraddhi express way construction
समृद्धि एक्सप्रेस-वे लिए 13 कंपनियों का चयन
समृद्धि एक्सप्रेस-वे लिए 13 कंपनियों का चयन

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  नागपुर-मुंबई समृध्दि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) ने 13 कंपनियों के नाम जाहिर किए हैं। MSRDC के पास महामार्ग के निर्माण को लेकर 18 टेंडर मिले थे। इसमे से सबसे कम बोली लगाने वाले 13 ठेकेदारों का चयन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 701 किमी लंबे इस महामार्ग के निर्माण कार्य के लिए इस परियोजना को 16 भागो में बांटा गया है। इसके लिए 18 कंपनियों  द्वारा टेंडर भेजे गए थे। जिसमें से 13 कंपनियों को निर्माण कार्य के लिए पात्र पाया गया है। इस बारे में MSRDC के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राधेश्याम मोपलवार ने बताया कि कंपनियों के चयन के साथ ही हमने समृध्दि महामार्ग के निर्माण का पहला पड़ाव सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही महामार्ग के काम की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, इसके बाद वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। मोपलवार ने कहा कि 16 में से शेष बचे तीन भाग के कार्य की भी टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।  गौतरलब है कि इस परियोजना के लिए इस्तेमाल की जानेवाली जमीन में से 81 फीसदी जमीन सरकार ने खरीदी है। करीब 46 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले मुंबई-नागपुर महामार्ग से 10 जिले व 26 तहसीलें जुड़ेगी। नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे का कार्य स्पीड से पूरा करने की तैयारी होने की जानकारी भी उन्होंने दी।

महामार्ग के 13 विभागों का कार्य इन कंपनियों को दिया गया है

विभाग 1 : नागपुर : मेघा इंजीनियरिंग

विभाग 2 : वर्धा : एफकॉन्स

विभाग 3 : अमरावती : एनसीसी

विभाग 4 : वाशिम पूर्व : पीएनसी इन्फ्राटेक

विभाग 5 : वाशिम पश्चिम : सद्भाव इंजीनियरिंग

विभाग 6 : बुलढाणा पूर्व : एप्को

विभाग 7 : बुलढाणा पश्चिम : रिलायन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर

विभाग 8 : जालना : माँटेकार्लो

विभाग 9 : औरंगाबाद पूर्व : मेघा इंजीनियरिंग

विभाग 10 : औरंगाबाद पश्चिम : एल एण्ड टी

विभाग 11 : अहमदनगर : गायत्री प्रोजेक्ट्स

विभाग 12 : नाशिक पूर्व : दिलीप बिल्डकॉन

विभाग 13 : नाशिक पश्चिम : बीएससीपीएल

Created On :   2 Jun 2018 5:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story