सड़क हादसे में 13 यात्री घायल, यवतमाल में एक जवान ने खुद को मारी गोली

13 passengers injured in road accident, In Yavatmal policeman committee Suicide
सड़क हादसे में 13 यात्री घायल, यवतमाल में एक जवान ने खुद को मारी गोली
सड़क हादसे में 13 यात्री घायल, यवतमाल में एक जवान ने खुद को मारी गोली

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। दंगा नियंत्रण दल (आरसीपी) के उपविभागीय इन्चार्ज ने खुद की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुलिस नाईक अनिस पटेल (३५)  के तौर पर हुई है। आज बुधवार की सुबह ९.३० बजे वे उनके ही क्वॉर्टर के पास मृत अवस्था में मिले। उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इसका अभितक पता नही चल पाया है। अनिस पटेल सन २००६ मे पुलिस में भर्ती हुए थे। ४ साल पुर्व वे उमरखेड थाने में तैनात थे। तब उन्हें रिश्वत प्रतिबंधक विभाग ने पकड़ा था। वहा के थाने में उनपर अपराध दर्ज है। बीते १६ अगस्त से वे पुसद में दंगा नियंत्रण दल क्रमांक तीन के बतौर इन्चार्ज कार्यरत थे। उनके पश्चात पत्नी, बेटा, बेटी ऐसा  परिवार है। घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार धनंजय सायरे घटना स्थल पर पहुंचे साथही यवतमाल से अतिरिक्त एसपी अमरसिंह जाधव ने भी यहां आकर भेट दी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच करेंगे, साथही आत्महत्या के पीछे निजी कारण होने की संभावना जताई जा रही है।

थानेदार की आत्महत्या करने की खबर हुई वायरल

स्थानिय पुलिस मुख्यालय परिसर में जवान ने आत्महत्या की है। लेकिन सोशल मिडिया में थानेदार धनंजय सायरे ने आत्महत्या करने की झुठी खबर व्हायरल हो गई। जिससे थानेदार सायरे का फोन निरंतर बजने लगा पूरे महाराष्ट्र के अनेक शहरों से उन्हें फोन कर लोग हालचाल जानने लगे। जिससे थानेदार सायरे को काफी परेशानी हुई। उन्होने सत्यता जानकर, जानकारी लेकर ही मैसेज या खबर चलाने का आह्वान किया है।

एसटी बस का टक्कर से १३ घायल

उधर नागपुर रोड पर यवतमाल से ५ किलोमिटर दूर दरगाह के पास रापनि बस व मालढोने वाहन में टक्कर हुई। जिसके चलते  १३ लोग घायल हो गए। यह घटना आज बुधवार की दोपहर १ बजे घटी। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया है। इसमें बस चालक और दूसरे वाहन ने एक दूसरे को साईड नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ है। जिससे पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया है। सभी घायलों को यवतमाल मेडिकल कॉलेज के अतिदक्षता कक्ष में दाखिल किया गया है। उसमें हंसराज शक्ती ६०, निवासी यवतमाल, बस चालक शैलेश श्रीराम खोपे ३७ निवासी यवतमाल, मनोज खडके ३० निवासी सावरगड यवतमाल , निखील गंगाधर कुमरे २१ निवासी लोहारा, योगिता नागोराव चौधरी ३५ निवासी रालेगांव, रूची राजेश ठाकरे १४, निवासी मडकोना, मयुरी सुनिल मेसेकर २०, निवासी मडकोना, सुंदर कुमरे ६५ निवासी लोहारा, पुजा सुधाकर दुधे १८, निवासी मडकोना, साक्षी रमेश मानकर १९, निवासी मडकोना, शारदा तुकाराम दुधे १९ निवासी मडकोना,  सतिष कुमरे ३७, निवासी लोहारा, का समावेश है। घटना के समय बस यवतमाल से कलंब जा रहीं थी। इस बस का नंबर एम एच १४ एम ८५७० है। तो चालक शैलेश खोपे है। मालढोनेवाली पिकअप वाहन का नंबर एम एच २४ ए व्ही १६८२ है। घटना के समय यह वाहन कलंब से यवतमाल आ रहा था। यह वाहन सचिन कुंटे २५, निवासी शिरसल जिला लातुर चला रहा था। सचिन हमेशा लातुर से संभार नागपुर बेचने जाता है। नागपुर से ही वह वापस लौट रहा था। जहां घटना घटी है। वहां रास्ता संकरा होने के कारण दोनों वाहन चालकों ने एक दूसरे को साईड नहीं दी। जिससे यह हादसा हुआ। 
 

Created On :   29 Aug 2018 4:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story