- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- 145 students brought from Russia in Vande Mataram Mission
दैनिक भास्कर हिंदी: वंदे मातरम मिशन में रूस से लाए गए 145 विद्यार्थी, मुंबई का विमान हुआ रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे मारतम मिशन चलाया है। इस मिशन में बुधवार-गुरुवार की रात को रूस से एयर इंडिया के विशेष विमान से 145 विद्यार्थियों को लाया गया। जो वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। सभी विद्यार्थियों को होटल सेंटर पॉइंट और होटल प्राईड में क्वारेंटाइन किया गया। जानकारी के अनुसार भारत सरकार लगातार विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने का काम कर रही है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से उक्त देश के दूतावास से समन्वय किया जा रहा है। इसी कड़ी में रूस के मास्को में फंसे 145 मेडिकल के विद्यार्थियाें को वहां से निकाला गया। पहला मौका है जब किसी अंतरराष्ट्रीय विमान से विदेश में फंसे लोगों को सीधे नागपुर लाया गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शेखर घाडगे और डॉ. सुधीर वाठ उपस्थित थे। वहीं, विधायक प्रकाश गजभिये का कहना है कि नागपुर के लोग मास्को में फंसे होने की जानकारी मिलने पर हमने सरकार से संपर्क कर उनको सभी लोगों के नाम, पते की सूची सौंपी जिसके बाद उनको नागपुर लाया गया।
मुंबई का विमान रद्द
गुरुवार को मुंबई से नागपुर आने वाला गो एयर - 2601 को रद्द कर दिया गया जिससे नागपुर से मुंबई से जाने वाला गो एयर - 2607 भी रद्द रहा।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: घरेलू उड़ान टिकट बुकिंग को लेकर अधिसूचना का इंतजार
दैनिक भास्कर हिंदी: उड़ान रद्द होने पर साल में कभी भी कर सकते हैं यात्रा, एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को कोई सूचना नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: इंडिगो के विमान ने पांच यात्रियों को लेकर उड़ान भरी
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर से दिल्ली की यात्रा करने वालों को घरेलू उड़ान में अंतरराष्ट्रीय विमान का आनंद
दैनिक भास्कर हिंदी: घरेलू उड़ान में अंतरराष्ट्रीय विमान का आनंद, जानिए -मुख्यालय को सौंपी जाएगी डीजीसीए की लिफाफा बंद रिपोर्ट