55 दिन में 15 दुष्कर्म और 13 छेड़छाड़ की वारदातें - हर चौथे दिन दुष्कर्म का एक प्रकरण हो रहा दर्ज

15 misdemeanors and 13 molestation incidents in 55 days - one case of rape is registered every fourth day
55 दिन में 15 दुष्कर्म और 13 छेड़छाड़ की वारदातें - हर चौथे दिन दुष्कर्म का एक प्रकरण हो रहा दर्ज
55 दिन में 15 दुष्कर्म और 13 छेड़छाड़ की वारदातें - हर चौथे दिन दुष्कर्म का एक प्रकरण हो रहा दर्ज

 डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले में महिला संबंधी अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2021 के बीते 55 दिनों में 15 दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज किए गए। यानी लगभग हर चौथे दिन दुष्कर्म का एक अपराध दर्ज किया गया। हालांकि इस अवधि में छेड़छाड़ की 13 घटनाएं सामने आई। पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराधों में तत्परता दिखाते हुए लगभग हर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
महिला संबंधी अपराधों पर नजर डाली जाए तो अधिकांश मामलों में आरोपियों ने नाबालिग बालिकाओं को झांसे में लेकर उनके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है। शादी का झांसा देकर युवतियों के शारीरिक शोषण के कई मामले सामने आ चुके है। कई प्रकरणों में सामने आया है कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले अधिकांश अपराधी पीडि़ता के परिचित ही रहे। इन सभी प्रकरणों में पीडि़ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है।
बीते साल अपराधों में आई थी कमी-
पुलिस विभाग के मुताबिक साल 2020 में छेड़छाड़ के 80 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए है। जबकि वर्ष 2018 में 128 और वर्ष 2019 में 230 मामलें दर्ज किए गए थे। वहीं दुराचार के मामलों में नजर डाली जाए तो इस वर्ष 95 मामलें दर्ज किए गए है। वर्ष 2018 में 106 और वर्ष 2019 में 199 प्रकरण सामने आए थे।
जुन्नारदेव में महिला से दुष्कर्म-
जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर जुलाई 2020 से आरोपी 23 वर्षीय निखिल मल महिला का शारीरिक शोषण कर रहा है। युवक के शादी से इनकार करने पर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 (2) एन, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
उमरेठ में नाबालिग से दुराचार-
उमरेठ थाना क्षेत्र के एक 30 वर्षीय विवाहित युवक ने अपने भाई की नाबालिग साली को शादी का झांसा उसकादैहिक शोषण किया। नाबालिग के परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पीडि़ता को थाने लाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 376(2)आई, 376(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत मामला दर्ज किया है।
साल 2020 के आंकड़े-
प्रकरण वर्ष 2018 वर्ष 2019 वर्ष 2020
दुष्कर्म 199 106 95
छेड़छाड़ 230 128 80
 

Created On :   25 Feb 2021 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story