सिवनी में 15 नए पॉजिटिव मिले

15 new positives found in Seoni
सिवनी में 15 नए पॉजिटिव मिले
सिवनी सिवनी में 15 नए पॉजिटिव मिले

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में गुरूवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इन्हें मिलाकर पहली लहर से अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10211 हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद स्वस्थ हुए 49 मरीजों के साथ ही अब तक 10013 मरीज संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 170 बताई जा रही है। जिला अस्पताल स्थित डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में केवल एक महिला मरीज भर्ती है, जिसका उपचार कोविड इंचार्ज डॉ. प्रसून श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। शेष मरीजों को होम आईसोलेशन पर रखकर उनका उपचार किया जा रहा है। इनकी कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से मॉनीटरिंग की जा रही है। कोविड पीआरओ डॉ. शांति डहेरवाल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 3 लाख 3 हजार 298 लोगों के सेंपल जांच हेतु लिए जा चुके हैं।


 

Created On :   25 Feb 2022 11:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story