1432 सैंपल की जांच में मिले 151 पॉजिटिव

151 positives were found in the investigation of 1432 samples
1432 सैंपल की जांच में मिले 151 पॉजिटिव
कोरोना 1432 सैंपल की जांच में मिले 151 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर. गुरुवार को 1432 सैंपलों की जांच में 151 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शहर के 72, ग्रामीण के 75 व जिले के बाहर के 4 पॉजिटिव का समावेश है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,88,376 हो गई है। इस दिन 63 मरीज स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों में शहर के 54 व ग्रामीण के 8 व जिले के बाहर का 1 मरीज शामिल है। अब तक कुल 5,77,383 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 632 हो गई है। इनमें शहर के 374, ग्रामीण के 240 व जिले के बाहर के 18 मरीज शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 98.13 प्रतिशत है। जिला प्रशासन के रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में शहर में कोरोना से दो मौत दर्ज हुई हैं। इसके साथ कोरोना मृतकों की कुल संख्या 10,361 हो गई है। इनमें शहर के 6063, ग्रामीण के 2628 व जिले के बाहर के 1670 मृतक हैं। एक्टिव मरीजों में लक्षण वाले 37 मरीज विविध अस्पतालों में भर्ती हैं। सर्वाधिक 19 मरीज मेडिकल में भर्ती हैं।  595 मरीज होम आइसोलेट है।
 

Created On :   14 April 2023 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story