2022 तक 1,75,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा का उत्पादन होगा : सिंह

- केन्द्रीय विद्युत और नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि हमारी सरकार भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर दुनिया सौंपने की दिशा में कार्य कर रही है।
- अक्षय ऊर्जा विकास व पर्यावरण के बीच संतुलन साधने का एक उत्तम जरिया है
- सरकार वर्ष 2022 तक 1
- 75
- 000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लिए कटिबद्ध है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय विद्युत और नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश लगातार प्रगति कर रहा है और सरकार वर्ष 2022 तक 1,75,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लिए कटिबद्ध है। उन्होने कहा कि अक्षय ऊर्जा विकास व पर्यावरण के बीच संतुलन साधने का एक उत्तम जरिया है और हमारी सरकार भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर दुनिया सौंपने की दिशा में कार्य कर रही है।
2017-18 में 100 बिलियन यूनिट अक्षय ऊर्जा का हुआ उत्पादन
सिंह ने यहां कहा कि नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय लगभग 70,000 मेगावाट क्षमता स्थापित की है और 31 मार्च 2018 तक 38,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता के उत्पादन पर काम किया है। इस लिहाज से गत 31 मार्च तक 1,08,000 मेगावाट क्षमता की या तो संस्थापना की जा चुकी है या फिर यह कार्यान्वयन की प्रक्रिया में थी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017-18 में 11,788 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई है, जाे कि किसी एक वर्ष में जोड़ी गई सर्वाधिक क्षमता है।
100 बिलियन यूनिट से अधिक अक्षय ऊर्जा का उत्पादन
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इसी वर्ष पहली बार रिकार्ड 100 बिलियन यूनिट से अधिक अक्षय ऊर्जा का उत्पादन हुआ है। उन्होने कहा कि मंत्रालय वर्ष 2022 तक अक्षय ऊर्जा से 1,75,000 मेगावाट बिजली उत्पादन करने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रहा है। आरके सिंह ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष 56,000 सौर विद्युत पंपों की संस्थापना की गई है जो अब तक किसी भी एक वर्ष में संस्थापित की गई सर्वाधिक संख्या है।
Created On :   9 May 2018 8:19 PM IST