नागपुर के मेडिकल और मेयो अस्पताल में कोरोना के 3 संदिग्ध मरीज भर्ती, विदेश से थे लौटे

2 suspected corona patients admitted in Nagpur medical hospital, returned from abroad
नागपुर के मेडिकल और मेयो अस्पताल में कोरोना के 3 संदिग्ध मरीज भर्ती, विदेश से थे लौटे
नागपुर के मेडिकल और मेयो अस्पताल में कोरोना के 3 संदिग्ध मरीज भर्ती, विदेश से थे लौटे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना का डर लगातार बना हुआ है जिससे विदेश से आने वाले लोग सर्दी, जुकाम और खांसी या कफ जैसी समस्या होने सीधे अस्पताल में भर्ती हो रहे है, हालांकि देश-दुनिया से नागपुर आने वाले किसी भी मरीज को अब तक कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बुधवार को दो और मरीजों को संदेह के आधार पर भर्ती किया गया है जिसमें एक मरीज विदेशी मूल का है। जानकारी के अनुसार विगत दिवस दो मरीजों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) में भर्ती किए गए है थे जिसमें एक मरीज कजाकस्तान और उज्बेकिस्तान से लौटकर नागपुर पहुंचा था। इन दोनों संदिग्ध मरीजों की जांच निगेटिव रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं बुधवार एक संदिग्ध मरीज को सुबह भर्ती किया गया है जो दुबई से लौटकर नागपुर पहुंचा है वहीं दूसरा संदिग्ध मरीज जर्मनी का निवासी बताया जा रहा है। दोनों ही संदिग्ध मरीजों को पिछले दिनों सर्दी, खांसी के लक्षण होने के आधार पर भर्ती किया गया है। दोनों के जांच के नमूने इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) भेज दिए गए है, गुरुवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

45 वर्षीय मरीज मेयो में भर्ती

इसके अलावा इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेयो) में 45 वर्षीय मरीज को भर्ती किया गया। जिसे कोरोना होने की पुष्टि हुई है। मरीज अमेरिका में करीब एक सप्ताह रहा और फिर 6 मार्च को उपराजधानी पहुंचा, वो पेशे से इंजीनियर है और एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। 6 मार्च को यहां आने के बाद से उसे बुखार और गले में तकलीफ महसूस हुई। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। आराम ना होने पर उसे मेयो जाने की सलाह दी गई।

Created On :   11 March 2020 4:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story