- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सिकंदराबाद–बरौनी के बीच नागपुर से...
सिकंदराबाद–बरौनी के बीच नागपुर से होकर गुजरेंगी ये 20 विशेष ट्रेन, हावड़ा लाइन पर लगेगा ब्लॉक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दीपावली और दशहरा के मौके पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सिकंदराबाद-बरौनी के बीच बल्लालरशाह, नागपुर होकर 20 स्पे शल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसमें ट्रेन नंबर 07009/07010 में कुल 23 कोच हैं, 1 एसी 2, 4 एसी 3, 10 स्लीपर, 6 जनरल और 2 एसएलआर कोच मौजूद होंगे। सफर के दौरान काजीपेठ, रामागुण्ड1म, मंचेरियाल, सिरपुर कागजनगर, बल्लाररशाह, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुडा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो स्टिल सिटी, राजाबेरा, चन्द्रगपुरा, गोमोह, पारसनाथ, कोडरमा, गया, नवादाह, कीडुल, जमालपुर, साहिबपुर कमल एवं बेगुसराई में ट्रेन रुकेगी। 07009 सिकंदराबाद-बरौनी विशेष ट्रेन सिकंदराबाद से प्रति रविवार 24 अक्टूबर से 11 नवंबर तक रात 10 बजे प्रस्थाडन होकर बरौनी तीसरे दिन सुबह 11.40 बजे आमगन होगा। इस विशेष ट्रेन का दूसरे दिन बल्ला,रशाह में आगमन सुबह 4.30 बजे, प्रस्थाीन 4.40 बजे, नागपुर आगमन 7.50 बजे, प्रस्थामन 08.00 बजे होगा। वहीं ट्रेन क्रमांक 07010 बरौनी- सिकंदराबाद यह विशेष ट्रेन बरौनी से प्रति बुधवार 27 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सुबह 7.10 बजे प्रस्थादन होकर दूसरे दिन सिकंदराबाद में आगमन रात 10.40 बजे होगा। इस विशेष ट्रेन का दूसरे दिन नागपुर आगमन दोपहर 1.40 बजे, प्रस्था न 1.50 बजे होगा। बल्लाररशाह आगमन 5.00 बजे, प्रस्थाान 5.15 बजे होगा।
हावड़ा लाइन पर ब्लॉक से प्रभावित होगी गाड़ियां
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग-गोंदिया-कलमना सेक्शन के मध्य दुर्ग एवं रसमरा रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन में 4.00 घंटे का ब्लाक होगा। कलमना-गोंदिया-दुर्ग सेक्शन के मध्य कलमना एवं कामठी रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन में भी 4 घंटे का आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए अलग-अलग दिन ब्लाक लिया जा रहा है। जिससे कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेगी।
अप लाइन की ट्रेने प्रभावित
अप लाइन में दुर्ग-गोंदिया-कलमना सेक्शन में 13, 27, 10, अक्टूबर और 24 नवंबर को रात 8.40 बजे से 12.40 बजे तक कुल 4 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण दुर्ग से रात 11.45 बजे छूटने वाली 18239 गेवरारोड-नागपुर एक्सप्रेस को 1 घंटे एवं दुर्ग से शनिवार 12.45 बजे छूटने वाली 58111 टाटा-इतवारी पैसेंजर को 30 मिनट दुर्ग में रोका जाएगा। इसके अलावा 13 और 27 अक्टूबर तथा 10 और 24 नवंबर को ट्रेन क्रमांक 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू को दुर्ग में खत्म कर 14 और 28 अक्टूबर एवं 11 व 25 नवंबर को दुर्ग से ही ट्रेन नंबर 68723 डोगरगढ़-गोंदिया को मेमू बनकर दुर्ग से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को भी दुर्ग में खत्म कर शनिवार को दुर्ग से ही 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू बनकर रवाना किया जाएगा।
डाउन लाइन की ट्रेनें होंगी प्रभावित
डाउन लाइन में कलमना-गोंदिया-दुर्ग सेक्शन में 6 व 20 अक्टूबर तथा 3 व 17 नवंबर को 7.45 बजे से रात 11.45 बजे तक अर्थात 4 घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। जिसके कारण इतवारी से 9.30 बजे छूटने वाली 58112 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
Created On :   27 Sept 2017 6:38 PM IST