अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर २० हजार का ईनाम घोषित

20 thousand reward announced for the arrest of unknown absconding accused
अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर २० हजार का ईनाम घोषित
पन्ना अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर २० हजार का ईनाम घोषित

डिजिटल डेस्क ,पन्ना। पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खलपुरा निवासी १४ वर्षीय नाबालिग के गुम इंसान प्रकरण में दर्ज अपराधिक प्रकरण क्रमांक २२८/२१ धारा ३६३ आईपीसी पर फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर २० हजार रूपए के नगद पुरूस्कार की घोषणा पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज द्वारा की गई है। डीआईजी छतरपुर विवेक राज सिंह द्वारा जारी की गई उदघोषणा में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा संबंधित प्रकरण में पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी प्रकरण में लापता नाबालिक बालिका की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी गिरफ्तारी हेतु १० हजार रूपए का ईनाम दिनांक ०६ जनवरी २०२२ को घोषित किया गया था। प्रकरण में अपहृता की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभव प्रयासो के उपरांत तथा नही चल सका है। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता को प्रोत्साहित कर जन सहयोग प्राप्त करने के लिए ईनाम राशि में वृद्धि हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर पुलिस रेग्यूलेशन एक्ट के तहत पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा घोषित ईनाम राशि निरस्त करते हुए प्रकरण में अज्ञात फरार आरोपी की जो कोई व्यक्ति गिरफ्तारी करावायेगा अथवा ऐसी सूचना देगा जिससे गिरफ्तारी संभव हो सके उसे २० हजार रूपए के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा। पुरूष्कार वितरण में पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर का निर्णय मान्य होगा। 

Created On :   18 Feb 2022 5:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story