नागपुर में कोरोना के 2,243 नए मरीज, संक्रमितों के आंकड़े में कमी

2,243 new corona patients found in Nagpur, figures of infected decrease
नागपुर में कोरोना के 2,243 नए मरीज, संक्रमितों के आंकड़े में कमी
नागपुर में कोरोना के 2,243 नए मरीज, संक्रमितों के आंकड़े में कमी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में 2,243 नए मरीज मिले हैं। इसमें ग्रामीण के 866, शहर के 1,363 तथा बाहरी जिले के 10 शामिल हैं। कुल 65 लोगों की मौत हुई है, जिनमें ग्रामीण के 19, शहर के 32 और 14 दूसरे जिलों के शामिल हैं। कुल 6,725 लोग ठीक हुए हैं। शहर-ग्रामीण मिलाकर कुल टेस्टिंग 14,464 हुई।

सुधर रहे हालात, स्वस्थ होनेवालों की बढ़ी तादाद

विदर्भ के छह जिलों में हालात सुधरने लगे हैं। यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया तथा भंडारा में तेजी से कोरोना के मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। केवल अमरावती जिले में फिलहाल हालात विपरीत दिखाई दे रहे हैं। अमरावती जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1016 नए मरीज मिले। 14 लोगों ने जान गंवाई तथा 911 लोग स्वस्थ भी हुए। वर्धा जिले में 649 लोग संक्रमित पाए गए तथा इससे अधिक 713 लोग स्वस्थ हुए। 20 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इनमें से दो बाहरी जिले के मरीज थे। यवतमाल जिले में 25 लोगों ने जान गंवाई तथा 776 लोग पॉजिटिव पाए गए।  1127 लोग स्वस्थ हुए। चंद्रपुर में 1358 मरीज स्वस्थ हुए तथा इससे कम 895 नए मरीज पाए गए। 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। गड़चिरोली जिले में 372 लोग संक्रमित पाए गए जबकि इससे अधिक 490 लोगों ने कोरोना को मात दी। 11 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। गोंदिया जिले में 559 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई तथा 500 लोग संक्रमित पाए गए।  8 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। भंडारा जिले में 217 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तथा इससे कहीं अधिक 652 लोग स्वस्थ हुए। 8 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 15 मृत, 1,775 नए संक्रमित

अकोला जिले में मंगलवार को 10 की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 827 हो गई है। 654 नए संक्रमित बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 46,930 हो गई है। 552 लोग डिस्चार्ज किए जाने से अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 39,564 है। 6,539 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 4 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 484 हो गई है। 654 नए पॉजिटिव केस मिलने से संक्रमितों की कुल संख्या 72,735 हो गई है। 943 लोग स्वस्थ हो जाने से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 68,173 हो गई है। 4,080 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।

वाशिम जिले में मंगलवार को 1 मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 341 हो गई। 467 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 32,749 हो गई है। 680 के ठीक हो जाने से अब तक 27,930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,320 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

Created On :   11 May 2021 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story