अमरावती में मिले 23 कोरोना संक्रमित, यवतमाल में एक की मौत, 5 नए मरीज 

23 corona infected in Amravati, one dead in Yavatmal, 5 new patients
अमरावती में मिले 23 कोरोना संक्रमित, यवतमाल में एक की मौत, 5 नए मरीज 
अमरावती में मिले 23 कोरोना संक्रमित, यवतमाल में एक की मौत, 5 नए मरीज 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले में शुक्रवार को और 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें महापौर कार्यालय का चपरासी और बडनेरा का स्वच्छता निरीक्षक शामिल हैं। मनपा कार्यालय को सील कर दिया गया है। महापौर, उनके निजी सचिव समेत 10 लोगों के थ्रोट स्वैब के नमूने जांच के लिए भिजवाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 640 पर पहुंच गई है। 25 मरीज जान गंवा चुके हैं।

यवतमाल में एक मृत, 5 नए मरीज 

यवतमाल जिले में झरी तहसील के ग्राम महादपुर निवासी 22 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आई रिपोर्ट में उसके पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। इसके अलावा 5 नये मरीज भी मिले हैं जिनमें से 2 यवतमाल शहर तथा 3 नेर तहसील के हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 304 हो  गई है। मौत का आंकड़ा 10 पर पहुंच गया है।

गोंदिया में 11 नए संक्रमित

गोंदिया जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें गोंदिया तहसील के 8, सड़क अर्जुनी तहसील के 2 एवं तिरोड़ा तहसील का एक व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक कुल 156 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

गड़चिरोली में हैदराबाद से लौटी महिला पॉजिटिव 

गड़चिरोली में पड़ोसी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद से सिरोंचा तहसील पहुंची 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 73 पर पहुंच गई है। 

वर्धा जिले में महिला कृषि सहायक संक्रमण  का शिकार 

वर्धा जिले की आर्वी तहसील में पुणे से लौटी 36 वर्षीय महिला कृषि सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 25 जून को महिला पुणे के थेरगांव से लौटी थी। जिले में अब तक 18 संक्रमित मिले हैं।

चंद्रपुर में मिले 12 पॉजिटिव  

चंद्रपुर जिले में 24 घंटे के भीतर 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 8 मरीज अकेले ब्रह्मपुरी तहसील के हैं। संक्रमितों की संख्या 110 हो चुकी है। जो नए मरीज मिले हैं वे चंद्रपुर, वरोरा, गड़चांदुर, ऊर्जानगर, ब्रह्मपुरी के निवासी बताये जाते हैं। 
 

Created On :   4 July 2020 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story