कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में बने 23 लाख 34 नए मतदाता

23 lakh 34 new voters formed in Maharashtra amid Corona epidemic
कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में बने 23 लाख 34 नए मतदाता
जानिए कैसे कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में बने 23 लाख 34 नए मतदाता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना महामारी के संकट के बीच प्रदेश के नागरिकों में नए मतदाता बनने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। प्रदेश में 23 लाख 34 हजार 843 नए मतदाता बने हैं। नए वोटरों में 12 लाख 12 हजार 325 पुरुष मतदाता हैं। जबकि 11 लाख 21 हजार 534 महिला मतदाता हैं। वहीं 984 किन्नर पहली बार मतदाता बने हैं। नए वोटरों को मिलाकर अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9 करोड़ 13 लाख 42 हजार 363 हो गई है। सोमवार को राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार राज्य में बीते साल 1 नवंबर से 5 दिसंबर की अवधि में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। इस कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रदेश भर में व्यापक अभियान चलाया था। इसके तहत राज्य भर में 23 लाख 34 हजार 843 नए मतदाता बने हैं। जबकि 6 लाख 23 हजार 671 वोटरों का नाम मतदाता सूची से अलग-अलग कारणों के चलते हटाया गया है। 3 लाख 44 हजार पुरुष वोटर, 2 लाख 89 हजार 607 महिला और 37 किन्नर मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि मतदाता की मौत, एक मतदाता का नाम दो जगह होने, विवाह के बाद नए स्थल पर जाने समेत अन्य कारणों से नाम डिलीट किए जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि राज्य में 1 नवंबर 2021 को 8 करोड़ 96 लाख 41 हजार 191 वोटर थे। लेकिन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9 करोड़ 13 लाख 42 हजार 363 हो गई है। राज्य में फिलहाल पुरुष मतदाता 4 करोड़ 77 लाख 17 हजार 823 हैं। जबकि महिला वोटर 4 करोड़ 36 लाख 21 हजार 20 हैं। वहीं किन्नर वोटर 3 हजार 520 हैं।

प्रदेश में नए बने वोटर

पुरुष मतदाता - 12 लाख 12 हजार 325
महिला मतदाता - 11 लाख 21 हजार 534 
किन्नर मतदाता - 984
कुल नए मतदाता - 23 लाख 34 हजार 843

राज्य में कुल मतदात

पुरुष मतदाता - 4 करोड़ 77 लाख 17 हजार 823
महिला मतदाता - 4 करोड़ 36 लाख 21 हजार 20 
किन्नर मतदाता 3 हजार 520 
कुल मतदाता - 9 करोड़ 13 लाख 42 हजार 363

Created On :   10 Jan 2022 2:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story