- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उपराजधानी के 23 हजार संपत्ति...
उपराजधानी के 23 हजार संपत्ति मालिकों ने मूल्यांकन कराने से किया इनकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी में मनपा अपनी आय का स्रोत संपत्तिकर को मानकर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की 33 हजार संपत्तियों का मूल्यांकन ही नहीं हो पाया है। हैरानी की बात यह है कि इसमें 23 हजार संपत्तिधारकों ने मूल्यांकन करवाने से ही नकार दिया है, जबकि करीब 10 हजार संपत्तियों में ताला लगा मिला, जिससे नियुक्त एजेंसी मूल्यांकन नहीं कर पाई। अब स्थानीय संपत्तिकर इंस्पेक्टर जाकर संपत्ति का मूल्यांकन करवाएगा और यदि इस बार भी संपत्ति मालिक नकार देता है तो सरकारी कार्य में अड़चन को देखते हुए पुलिस की उपस्थिति में मूल्यांकन करवाया जाएगा।
आशीनगर में सबसे ज्यादा नकारने वाले
आशीनगर जोन में सबसे अधिक 8696 संपत्ति मालिकों ने मूल्यांकन से नकारा है। हैरानी की बात यह है कि इसी जोन में सबसे अधिक 3657 संपत्तियों पर ताला लगा मिला है, इससे नियुक्त एजेंसी ने मूल्यांकन नहीं किया है। दूसरे नंबर पर लकड़गंज जोन है, जिसमें 5159 संपत्तिधारकों ने मूल्यांकन करवाने से नकार दिया। यहां 1160 में ताला लगा मिला। तीसरे नंबर पर लकड़गंज जोन हैं। इसमें 3940 संपत्तिधारकों ने मूल्यांकन कराने से नकार दिया, जबकि 2060 संपत्तियों में ताला लगा मिला।
यह है व्यवस्था
यदि किसी संपत्ति में ताला लगा मिलता है तो एजेंसी उसका मूल्यांकन नहीं करती है, हालांकि वह बाहर से भी कर सकती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि एजेंसी के पास उनका इंडेक्स नंबर नहीं होता है। इससे वह उनका पुराना संपत्ति कर मालूम नहीं कर पाते हैं। यदि एजेंसी ने संपत्ति का मूल्यांकन कर डिमांड भेज दी और उस संपत्ति पर पिछले सालों का बकाया संपत्ति कर हुआ तो संपत्तिकर दो-दो डिमांड मिलने पर विवाद करेंगे। संपत्तिकर मूल्यांकन कराने से इनकार करने वालों के यहां स्थानीय संपत्ति कर इंस्पेक्टर जब जाएगा तो वह इंडेक्स नंबर के हिसाब से मूल्यांकन करेगा। फिर भी यदि संपत्तिधारक इनकार करता है तो पुलिसबल की मदद से मूल्यांकन कराया जा सकता है।
विशेष बात यह है कि इतने अवसर देने के बाद भी मूल्यांकन न करने देने पर मनपा संपत्ति कर डिमांड पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए दिए जाने वाले 21 दिन का अधिकार भी छीन सकती है।
जोन का नाम बंद संपत्ति इनकार कुल संपत्तियां
लक्ष्मीनगर 41 48 89
धरमपेठ 251 309 560
हनुमान नगर 1651 1398 3049
धंतोली 212 331 543
नेहरू नगर 1062 2441 3503
गांधीबाग 21 378 399
सतरंजीपुरा 143 395 538
लकड़गंज 2060 3940 6000
आशीनगर 3657 8696 12353
मंगलवारी 1160 5159 6319
कुल बंद मिली संपत्ति 10258, मूल्यांकन करने से इनकार करने वाले संपत्तिधारक 23095, कुल संपत्तियां 33353
Created On :   14 Jan 2019 5:26 PM IST