वर्धा छोड़ अन्य डिपो से 24 बसें निकली बाहर, 82 कर्मी काम पर लौटे

24 buses came out from other depots leaving Wardha, 82 workers returned to work
वर्धा छोड़ अन्य डिपो से 24 बसें निकली बाहर, 82 कर्मी काम पर लौटे
हड़ताल वर्धा छोड़ अन्य डिपो से 24 बसें निकली बाहर, 82 कर्मी काम पर लौटे

डिजिटल डेस्क, वर्धा। रापनि के कर्मचारियों का शासकीय सेवा में समाविष्ट करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इस हड़ताल को 64 दिन पूरे हो गए हैं। फिलहाल हड़ताली कर्मचारियों में फूट पड़ने से कुछ कर्मचारी काम पर वापस आ रहे हैं। अब तक करीब 82 कर्मचारी काम पर लौटने का बताया गया है। इस कारण वर्धा डिपो को छोड़ हिंगणघाट, पुलगांव, आर्वी, तलेगांव इन डिपो से बुधवार को करीब 24 बसें बाहर निकलकर उन्होंने 60 फेेरियां पूरी की हैै। हिंगणघाट व आर्वी डिपो से सर्वाधिक बसें बाहर निकली हैंै। फिलहाल कुछ प्रमाण में कर्मचारी काम पर वापस आने से यात्रियों को राहत मिलकर परिवहन विभाग की कुछ प्रमाण में आय शुरू हो गई हैै। रापनि विभाग को चालक व वाहक काम पर लौटने का इंतजार है। 

28 अक्टूबर से वर्धा विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की । इस हड़ताल को अब 64 दिन पूरे हो गए हैं। फिलहाल कुछ डिपो के चालक व वाहक धीरे-धीरे काम पर वापस लौट रहे हैं। इस कारण वापस आने वाले कर्मचारियों की संख्या अब  बढ़ रही है। कर्मचारियों के काम पर लौटने से जिले के तलेगांव, आर्वी, हिंगणघाट व पुलगांव इन डिपो से कुछ बसें यात्रियों की  सेवा में उपस्थित हो रहे हैं। 

फिलहाल हिंगणघाट, आर्वी, पुलगांव, तलेगांव इन डिपो से बुधवार को करीब 24 बसें बाहर निकलकर इन बसों ने करीब 60 फेरियां पूरी की। फिलहाल रापनि के वर्धा विभाग की कुछ बसें यात्रियों की सेवा में उपलब्ध होने लगी हैं। विशेष बात याने हड़ताल शुरू होने से लेकर अब तक वर्धा डिपो की एक भी बस बाहर नहीं निकली है। हड़तालियों के साथ संपर्क करने पर जब तक उनकी मांगे पूरी   नहीं होती तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी एेसा इस हड़ताल में सहभागी कर्मचारियों का कहना है।

अब धीरे-धीरे कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। इस कारण कुछ डिपो की बसें चल रहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों  में ये बसें नियमित नहीं रहने से ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब रापनि  के कर्मचारी काम पर लौटने की विभाग काे इंतजार हैै। ये कर्मचारी काम पर लौटे तो रापनि  की बस सेवा दोबारा नियमित शुरू होगी।

Created On :   31 Dec 2021 2:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story