- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 25 कियोस्क मशीनों का नहीं हुआ...
25 कियोस्क मशीनों का नहीं हुआ उपयोग, नई 40 मशीन लगाने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 25 कियोस्क मशीनें लगा रखी हैं। यह मशीनें सभी सरकारी दफ्तर और मुख्य इमारतों में लगी है। इन मशीनों को लगाने का उद्देश्य शहरवासियों की सुविधा और सरकारी दफ्तरों की लाइन से बचने के लिए था। मशीन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, रेल-बस टिकट जैसे आधारित कार्य और अन्य सुविधाओं के विकल्प हैं, लेकिन इन मशीनों का उपयोग बिल्कुल नहीं हो पा रहा है। मशीन का ऑपरेट करना बहुत मुश्किल है और सभी को इसके बारे में जानकारी भी नहीं है। अभी शहर में 25 मशीनें हैं, इनका ही उपयोग न के बराबर हो रहा है और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में नए कियोस्क स्टेशन बनाने जा रहे हैं।
100 मशीन लगाने की थी योजना
इस एक मशीन की कीमत लगभग ढाई लाख है। शहर में 25 मशीनें लगाई गई हैं, जिसमें 62 लाख 50 हजार खर्च कर चुके हैं। आगे शहर में 40 कियोस्क स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शहर में लोकेशन निश्चित हो चुकी है। इसे स्टेशन के रूप में तैयार किया जाएगा। नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट विभाग द्वारा पूरे शहर के प्रमुख स्थानों पर कियोस्क मशीनें लगाई गई थीं। सरकार की ओर से 100 मशीनों की योजना थी। लेकिन पहले केवल 65 कियोस्क मशीन लगाई जाने का निर्णय लिया गया, लेकिन पहले चरण में शहर के सभी प्रशासकीय दफ्तरों में 25 मशीन लगाई गई। इन मशीनों में मृत्यु, जन्म प्रमाण पत्र, रेल बस टिकट के रिजर्वेशन, उपलब्धता और टिकट रद्द करने की सुविधा, बिजली-जल बिल भुगतान, सरकारी सुविधाओं की जानकारी, नागपुर का मैप, आपातकाल सुविधा और भी अन्य सुविधाओं का विकल्प है लेकिन इन कियोस्क मशीन और सुविधाओं का उपयोग तो नहीं किया जा रहा है। नए कियोस्क स्टेशन बनाने का कार्य भी अब अटक गया है। मार्च में यह स्टेशन बन कर तैयार होने थे, लेकिन अब तक तैयार नहीं हो पाए। अब मशीनों की सिक्योरिटी की बात सामने आ रही है। सिक्योरिटी का बहाना बना कर इसे लंबित किया जा रहा है।
Created On :   15 Jun 2019 3:48 PM IST