महाराष्ट्र में 26 लाख 66 हजार को मिली टीके की दोनों खुराक

26 lakh 66 thousand two vaccine dose received in Maharashtra
महाराष्ट्र में 26 लाख 66 हजार को मिली टीके की दोनों खुराक
महाराष्ट्र में 26 लाख 66 हजार को मिली टीके की दोनों खुराक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना रोकने के लिए लगाए जा रहे टीके के मामले में महाराष्ट्र देश में पहले क्रमांक पर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक राज्य में 26 लाख 66 हजार 631 लोगों को कोरोना टीका की दोनों खुराक दे दी गई। टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार तक महाराष्ट्र में 1 करोड़ 67 लाख 81 हजार 719 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को महाराष्ट्र में 18 से 44 आयु वर्ग वाले 2 लाख 59 हजार 685 लोगों को टीका लगाया गया। 

कहां कितना टीकाकरण

महाराष्ट्र            1 करोड़ 67 लाख 81 हजार 
राजस्थान          1 करोड़ 32 लाख 31 हजार 
उत्तर प्रदेश        1 करोड़ 31 लाख 75 हजार 
पश्चिम बंगाल    1 करोड़ 14 लाख 75 हजार
कर्नाटक            1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 
मध्य प्रदेश         83 लाख 57 हजार 
 

Created On :   6 May 2021 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story