आग में 3 मकान और तबेला खाक, दो बैलों की भी गई जान

3 houses and tabela were destroyed in the fire, two bullocks also lost their lives
आग में 3 मकान और तबेला खाक, दो बैलों की भी गई जान
यवतमाल आग में 3 मकान और तबेला खाक, दो बैलों की भी गई जान

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले में बुधवार को आग लगने की दो घटनाएं घटी है। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। पहली घटना बाभुलगांव तहसील के वाटखेड खुर्द गांव के 3 घर, एक तबेला समेत कृषि उपयोगी सामग्री खाक हो गई। घटना बुधवार दोपहर 2 बजे घटी। इसमें कपास, सोयाबीन, 2 बैल, 2 दोपहिया और जीवनावश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गई। गांव के किसान गजानन राऊत के तबेले में लगी आग में दो बैलों की झुलसने से मौत हो गई।  इसके बाद यह आग पड़ोसी विष्णु राऊत, श्रावण शिवणकर, शरद राऊत के घर तक फैली। देखते ही देखते यह तीनों घर भी जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलते ही अग्नीशमन दल को बुलाया गया। तब तक गांव के सरपंच मुकेश मोकलकर, पुलिस पटेल विजय घोंगे, भास्कर राऊत,वासुदेव राऊत, विष्णु राऊत, सूरज राऊत और गांव के लोगों ने उनके घरों का पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। 

अग्निशमन दल आने के बाद बची आग भी बुझाई गई। इस आग में घर की सामग्री के साथ टीवी और अन्य सामग्री, अनाज आदि जल गया।  आग से इन चार लोगों का भारी नुकसान हुआ। घटनास्थल पर तहसीलदार विट्‌ठल कुंभरे, पीएसआई मंगेश डांगे,  पटवारी, पशुसंवर्धन अधिकारी आदि घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने वहां का निरिक्षण किया। दूसरी घटना में आर्णी के जवला में आशिष गुल्हाने के खेत में मंगलवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जिसमें कृषि सामग्री समेत अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गई। इसमें कृषि सामग्री, मोटरपंप, स्प्रिंकलर पाइप समेत ड्रीप सिस्टम और संतरे के सैकड़ों पेड़ जले हैं।  दिलीप गुल्हाने (64)ने इसकी शिकायत आर्णी थाने में देने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस घटना में मोसंबी के 400 और संतरे के 100 पेड़ जल गए। 
 

Created On :   12 May 2022 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story