मेट्रो के 3 स्टेशन बनकर तैयार,7 पर चल रहा काम, हर स्टेशन की थीम है खास

3 Metro station is ready to be stationed, work in progress on 7
मेट्रो के 3 स्टेशन बनकर तैयार,7 पर चल रहा काम, हर स्टेशन की थीम है खास
मेट्रो के 3 स्टेशन बनकर तैयार,7 पर चल रहा काम, हर स्टेशन की थीम है खास

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मेट्रो के 3 स्टेशन तैयार हो चुके हैं जबकि 7 कार्य जारी है। हर किसी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसे साकार होते देखने की उत्सुकता बढ़ रही है। मेट्रो स्टेशन की थीम बहुत ही खास  है जो हर किसी को निश्चित तौर पर आकर्षित करेगी। गत 33 महीने से नागपुर शहर में महा मेट्रो का काम तेजी से शुरू है। लक्ष्य है, 40 स्टेशन को संवारने का। वर्तमान स्थिति में 3 स्टेशन बनकर तैयार है। आगामी कुछ माह में 7 स्टेशनों को पूरा किया जाना है, जिसके बाद यहां यात्री टिकट खरीद कर सफर कर सकेंगे। वैसे तो शहर में बनने वाले लगभग सभी स्टेशन अलग-अलग थीम पर बनाए जानेवाले हैं, लेकिन पहले खापरी टू बर्डी शुरू होने वाली लाइन के कुछ स्टेशनों को हम आपके समक्ष रखने की कोशिश कर रहे हैं।

एयरपोर्ट स्टेशन बना सांची की थीम पर 
मध्य प्रदेश अंतर्गत आनेवाले रायसेन जिले में स्थापित सांची स्तूप की थीम पर नागपुर मेट्रो का न्यू एयरपोर्ट स्टेशन बनाया गया है। मौर्य सम्राट अशोक की पत्नी ने सांची में भव्य स्तूप का निर्माण कर शांति का मार्ग दिखाया था। भारत के इस गौरवशाली इतिहास की पहचान कराने का संकल्प महा मेट्रो ने किया है। स्टेशन के प्लटफार्म से 40 मीटर ऊंचाई पर डोम का निर्माण किया है, जिसकी चौड़ाई 13.5 मीटर व ऊंचाई 8.5 मीटर है। 200 टन भारी वजन उठाने की क्षमता रखनेवाली क्रेन के माध्यम से 23 टन भारी डोम सुरक्षित तरीके से रखा गया। डोम की डिजाइन तैयार करने से लेकर इसके निर्माण तक के लिए कुल 6 माह का समय लगा।

एक्वा थीम पर होगा स्टेशन
उत्तर अंबाझरी मार्ग स्थित इन्स्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के सामने बन रहे मेट्रो स्टेशन को ‘एक़्वा थीम’ पर बनाया जा रहा है। इंटरचेंज स्टेशन से लेकर लोकमान्य नगर की ओर जानेवाली मेट्रो रेल को ब्ल्यू लाइन की संज्ञा दी गई है, जबकि खापरी से प्रजापति नगर तक जाने वाली मेट्रो रेल को ऑरेंज लाइन कि उपमा दी गई है। नाग नदी के समांतर बन रहे रिच-3 के इन  मेट्रो स्टेशन को ब्ल्यू लाइन के नाम से पहचाना जाएगा। एक़्वा थीम का यही मुख्य आधार है।  

टाइगर थीम पर रहेगा उज्ज्वल नगर स्टेशन 
उज्ज्वल नगर का मेट्रो रेल स्टेशन टाइगर थीम पर बनाया जा रहा है। विश्व में नागपुर को आरेंज सिटी के रूप में जाना जाता है अब एक और पहचान इस शहर की बन चुकी है। नागपुर विभाग में टाइगर परियोजना अधिक होने से देश में इसे टाइगर कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है।  टाइगर थीम का यह स्टेशन दक्षिण-पश्चिम नागपुर के निवासियों के लिए केंद्रबिंदु साबित होगा।

रायगढ़ किले की तर्ज पर होगा छत्रपति चौक मेट्रो स्टेशन 
छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर वर्धा मार्ग स्थित छत्रपति चौक का नामकरण वर्षो पूर्व किया गया था। उसी के आधार पर फ्लाईओवर का नामकरण भी छत्रपति फ्लाईओवर किया गया था। अब इसके स्थान पर डबल डेकर मेट्रो ब्रिज का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है। छत्रपती चौक के नाम से बन रहे मेट्रो रेल स्टेशन की डिजाइन शिवराया के सबसे महत्वपूर्ण किले रायगढ़ की तर्ज पर बनाई गई है। पर्यटन के मामले में रायगढ़ किला आज भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेट्रो रेल परियोजना में इस किले कि कुछ हद तक प्रतिकृति को साकार करने तथा वहां के इतिहास को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। डबल डेकर ब्रिज पर होने से यह स्टेशन बेहद खूबसूरत बनेगा।
 

Created On :   9 May 2018 1:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story