- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- 30 crores for Vadsa-Desaiganj-Gadchiroli new rail project
शासनादेश जारी: वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली नई रेल परियोजना के लिए 30 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली की नई रेल मार्ग परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी दी है। यह निधि रेल मार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य पर खर्च होगी। मंगलवार को राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के हिस्से की निधि बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वित्तीय सलाहकार व मुख्य लेखाधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृति दी है। राज्य के ग्रामीण इलाकों के अविकसित हिस्सों में रेलवे परियोजनाओं को गति देने की दृष्टि से सरकार ने आर्थिक भागीदारी की नीति स्वीकार की है। 11 फरवरी 2010 के शासनादेश के अनुसार वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली नए रेलवे मार्ग परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 50 प्रतिशत खर्च वहन करने का फैसला लिया था। इस दौरान विभिन्न कारणों से परियोजना का खर्च बढ़ गया था। जिसके बाद रेलवे मंत्रालय के आग्रह के अनुसार राज्य सरकार ने 25 जून 2015 को महाराष्ट्र के हिस्से का 234 करोड़ 64 लाख रुपए संशोधित खर्च को मंजूरी दी थी। रेलवे ने 28 मई 2022 को नई रेल परियोजना के लिए 46 करोड़ 41 लाख रुपए उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके अनुसार सरकार ने फिलहाल वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली रेल परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपए निधि वितरण को मंजूरी दी है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
जिम्मेदारी : नागरे-पाटील हो सकते हैं मुंबई पुलिस के कार्यवाहक आयुक्त, 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे संजय पांडे
आईएसएल: ओडिशा एफसी ने मुंबई सिटी एफसी से लोन पर रेनियर फर्नांडीस के साथ किया करार
मुंबई की हार के बाद पृथ्वी शॉ ने कहा: मुझे और अधिक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी
रणजी के नए रणवीर : 41 बार की चैंपियन मुंबई को मात देकर पहली बार जमाया रणजी ट्रॉफी पर कब्जा
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र संकट: मुंबई पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू की