- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- उपचुनाव कराने गए आठवीं बटालियन के...
उपचुनाव कराने गए आठवीं बटालियन के 31 जवान कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। खंडवा उपचुनाव से ड्यूटी कर लौटे आठवीं बटालियन के अधिकांश जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। लगभग बीस दिन पहले ड्यूटी कर लौटे जवानों में से 65 को क्वारेंटाइन किया गया था। मंगलवार को चार नए संक्रमित मिलने के बाद अब तक 31 जवान कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इन संक्रमितों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है।
बटालियन से मिली जानकारी के मुताबिक खंडवा उपचुनाव से ड्यूटी कर लौटे जवानों को नए पीटीएस भवन में क्वारेंटाइन किया गया था। इनमें से अब तक 31 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। शेष जवानों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। इस संबंध में डिप्टी कमांडेंट पर्वत सिंह ने बताया कि खंडवा से लौटी पूरी कंपनी को क्वारेंटाइन किया गया था। इनमें से पॉजिटिव आए जवानों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहीं जिन जवानों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, उन्हें पीटीएस भवन से हटाकर ठहरने के लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई है।
कोरोना अपडेट... जिले में 11 नए संक्रमित मिले, 3 स्वस्थ हुए
छिंदवाड़ात्न सिम्स लैब से मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट में 11 नए संक्रमित मिले। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव मरीजों में से तीन स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राहत की बात है कि लगातार चौथे दिन कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। मंगलवार को मिले संक्रमितों को मिलाकर अब जिले में 2 हजार 84 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। वहीं स्वस्थ होकर घर लौटे मरीजों की संख्या 1 हजार 918 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मिले 11 कोरोना संक्रमितों में आठवीं बटालियन के चार जवान, सिविल लाइन, सारना और गीता नगर के एक-एक मरीज के अलावा पांढुर्ना के तीन और हर्रई का एक मरीज शामिल है।
106 एक्टिव मरीज आइसोलेट: कोरोना संक्रमितों में से 106 एक्टिव मरीज हैं। जिन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन व होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य खराब होने या उम्रदराज मरीजों को जिला अस्पताल में रखा जा रहा है। वहीं कम उम्र या कोरोना के लक्षण न दिखाई देने वाले मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
Created On :   24 Nov 2020 10:40 PM IST