- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सड्क दुर्घटना में ३५ वर्षीय युवक की...
सड्क दुर्घटना में ३५ वर्षीय युवक की मौत
By - Ankita Rai |12 Jan 2022 2:14 AM GMT
पन्ना सड्क दुर्घटना में ३५ वर्षीय युवक की मौत
डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना शहर के कटरा मोहल्ला निवासी ३५ वर्षीय युवक शेख शकील पिता शेख इस्लाम की दो दिन पूर्व ग्वालियर मुरैना हाईवे मार्ग बानमौर थाना मुरैना में सडक़ दुर्घटना में दुखद निधन हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार शेख शकील कार से अपने साथी अतुल वर्मा तथा वाहन चालक पुरूषोत्तम साहू के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। ०९ जनवरी की रात को १०:३० बजे घना कोहरा तथा पानी गिर रहा था उसी दौरान कार को अज्ञात हाईवे वाहन द्वारा ठोकर मार दी गई। जिससे कार पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई घटित हुई दुर्घटना मे शेख शकील की मौके पर मौत हो गई वही चालक पुरूषोत्तम साहू निवासी जगातचौकी तथा साथी अतुल शर्मा गंभीर रूप से घालय हो गए। दोनो घालयो का उपचार ग्वालियर मे चल रहा है।
Created On :   12 Jan 2022 7:43 AM GMT
Tags
Next Story