- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस, 155 लोगों की मौत
- लद्दाख: मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडरों के बीच वार्ता शुरू
- लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से करेगा आयात
- आज भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर 9वें दौर की वार्ता होगी
भाजपा के लिए लंदन से आएगा फोन, विदेशों से प्रचार के लिए आएंगे 350 एनआरआई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सात समुद्र पार से भी वोट मांगे जा रहे हैं। सिंगापुर, लंदन, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस व आस्ट्रेलिया में रहने वाले 150 लोग इस काम में जुटे हुए हैं। इसके लिए कई व्हाटसएप ग्रुप भी बनाए गए हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय अभियान के संयोजक लंदन में पहने वाले संतोष गुप्ता ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि विदेशों में बैठ कर भाजपा के आनलाईन चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे लोगों को पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जेखो महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से उपलब्ध कराया गया है। फडणवीस सरकार के कामकाज का हावाला देते हुए अनिवासी भारतीय महाराष्ट्र के लोगों से वोट अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के कई चरण हैं। विदेशों में रहने वाले महाराष्ट्र के लोग इस अभियान को चला रहे हैं। इनमें लंदन में रहने वाले राहुल इथापे, संतोष पाटील और श्वेता भाटिया शामिल हैं।
विदेशों में रहने वाले महाराष्ट्रीयन उस शहर के प्रमुख स्थानों लंदन के लंदन आई, लंदन ब्रिज, पेरिस के एंफिल टॉवर न्यूयार्क के स्टैच्यू आफ लिबर्टी जैसी जगहों पर खड़े होकर एक मिनट का वीडियो बना महाराष्ट्र के मतदाताओं को भेज रहे हैं। इस वीडियो में विदेश में रहने वाले महाराष्ट्र मूल के लोग बताएंगे कि महाराष्ट्र में क्यों फिर से भाजपा सरकार जरूरी है। इसके अलावा ‘अनेक कॉल महाराष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए विदेशों से फोन कॉल आएंगे। ‘फोन कॉल पर चर्चा’ के तहत कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक साथ ढाई सौ लोगों से सम्पर्क किया जाएगा।
गुप्ता ने बताया कि विदेशों से करीब 350 लोग भाजपा-शिवसेना उम्मीदवारों के प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ रहे हैं। ये लोग मूल रुप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि उसके पास 350 लोगों की सूची है जिन्होंने चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आने के लिए सहमति जताई है। इनमें इग्लैंड, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, बेल्जियम, सिंगापुर, कनाडा, जर्मनी और अमेरिका में रहने वाले अनिवासी भारतीय शामिल हैं, जो मूल रुप से महाराष्ट्र के हैं। गुप्ता कहते हैं कि ये अनिवासी भारतीय मुख्य तौर पर फडणवीस सरकार के गुड गवर्नेंस को प्रचारित करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए करीब विदेशों से 60 हजार फोन कॉल आए थे।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।