हुक्का पार्लर पर छापा, संचालक सहित 38 आरोपी गिरफ्तार

38 accused arrested with operator in Hukka parlor raid by police
हुक्का पार्लर पर छापा, संचालक सहित 38 आरोपी गिरफ्तार
हुक्का पार्लर पर छापा, संचालक सहित 38 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एक बड़ी बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर चल रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस ने कार्रवाई की। यशोधरानगर थानांतर्गत चुंगी नाका नंबर-2 के पास शगुन लॉन के संचालक के मकान  की तीसरी मंजिल पर चल रहे हुक्का पार्लर में पुलिस ने छापा मारा। यहां पर पूल खेलते हुए आरोपी हुक्का का मजा ले रहे थे। पुलिस ने हुक्का पार्लर में पूल के साथ हुक्का का आनंद ले रहे 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें उसका संचालक रॉनी माइकल भी शामिल है। इन आरोपियों से पुलिस ने करीब 27 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

सबसे बड़ी कार्रवाई है
नागपुर में हुक्का पार्लर के चलन में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सुहास बावचे के मार्गदर्शन में की गई। यशोधरा नगर के थानेदार पुंडलिक मसराम ने बताया कि यह हुक्का पार्लर मोहित गुप्ता के मकान में चल रहा था। इस बारे में गुप्त जानकारी मिलने पर सहायक निरीक्षक सोपान चिटमपल्ले, गुलाब गिरडकर, राजेश पैडलवार, रुपेश कातरे, उपेंद्र आकोटकर आैर किशोर बिंबे ने छापा मारा। इस कार्रवाई में तीन कारें, दर्जनों दोपहिया वाहन, हुक्का सामग्री, हुक्का पॉट आदि जब्त किया गया है। 

बाहर ताला लगाकर अंदर कश लेते पकड़ाए
हुक्का पार्लर में एक बार अंदर जाने के बाद इमारत के अंदर जाने वाले  मार्ग को बंद कर दिया जाता था, ताकि पुलिस को वहां पहुंचने में आसानी न हो। पुलिस को जब इस हुक्का पार्लर के बारे में गुप्त सूचना मिली तब पुलिस ने इमारत के अंदर जाने का मार्ग तलाशने लगी। कमरे पूरी तरह बंद थे, प्रत्येक कमरे में दो-दो ताले लगे हुए थे। इमारत के अंदर प्रवेश करने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया था। रात में अंधेरे के कारण पुलिस को बगल की इमारत पर चढ़ना पड़ा। इस इमारत से पुलिस ने हुक्का पार्लर के अंदर के कमरों में प्रवेश किया। उस समय पुलिस को सभी कमरे एक जैसे दिखाई दे रहे थे। इस दौरान पुलिस को इमारत की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में लगा कूलर गीला दिखाई दिया। पुलिस को संदेह हुआ। उसके बाद बाहर लगे तालों को तोड़कर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया। पुलिस वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। बाहर से ताले लगे कमरों में आरोपी हुक्का पीते हुए पूल का आनंद ले रहे थे। 


 

 

Created On :   13 March 2018 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story